होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारिता के मापदंड़ों पर सबसे खरा माध्यम
पत्रकारिता के मापदंड़ों पर सबसे खरा माध्यम
<p><b>विनोद कापड़ी, मैनेजिंग एडिटर</b><b>,</b><b> इंडिया टीवी</b></p> <div>समाचार4मीडिया, मीडिया की
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
विनोद कापड़ी, मैनेजिंग एडिटर, इंडिया टीवी
समाचार4मीडिया, मीडिया की एकमात्र पेशेवर वेबसाइट है, जो पूरे मीडिया जगत के लिए मीडिया की ख़बरों को जानने का बहुत बढ़िया और विश्वसनीय साधन है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया या फिर डिजिटल मीडिया हो, सभी तरह के मीडिया माध्यमों की खबरें इस वेबसाइट पर मिलती है। हालांकि मीडिया की खबरें प्रकाशित करने वाली अन्य वेबसाइट भी उपलब्ध हैं जिन पर इस तरह की खबरों को पढ़ा जा सकता है, लेकिन पत्रकारिता के मापदंड़ों और ख़बरों की विश्वसनीयता के नजरिए से देखें तो समाचार4मीडिया ही एकमात्र ऐसा साधन है। समाचार4मीडिया के अलावा जो अन्य मीडिया वेबसाइट हैं वो समाज और मीडिया से ठुकराए हुए कुंठित लोगों द्वारा चलायी जा रही है। मीडिया के किसी भी व्यक्ति विशेष और मीडिया हाउस के बारे में नकारात्मक लिखने वाली किसी भी वेबसाइट को कभी इज्जत की नजरों से नहीं देखा जा सकता है और न ही मीडिया समाज में उन्हें कभी वह मुकाम मिल सकता है, जो होना चाहिए। इसका परिणाम यह होता है कि नकारात्मक ख़बरें देने वाली हर वेबसाइट को मीडिया हाउस प्रतिबंधितित कर देते हैं। मैं समाचार4मीडिया को सफलता पूर्वक एक वर्ष पूरा करने के अवसर पर अपनी ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देना चाहूंगा और ईश्वर से यही प्रार्थना करुंगा कि यह वेबसाइट ऐसे ही सकारात्मक नजरिए से ख़बरों को करते हुए प्रगति करता रहे।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स