होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / उड़िया प्रकाशनों में लगातार गिरावट

उड़िया प्रकाशनों में लगातार गिरावट

<div><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></div> <div>उड़िया दैनिकों के पाठकों की संख्या में उता

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
उड़िया दैनिकों के पाठकों की संख्या में उतार-चढ़ाव के बीच आईआरएस की चौथी तिमाही की रिपोर्ट के अनुसार, इसने अपने पाठकों की संख्या में वृद्दि दर्ज की है और 36 लाख 31 हजार पाठकों की संख्या को पाने में सफलता अर्जित की है। हालांकि, उड़िया भाषा की पत्रिकाओं के पाठकों की संख्या में लगातार गिरावट जारी है। 
 
उड़िया दैनिकों में सबसे अधिक पढ़ा जाने वाला समाचारपत्र, ‘संबाद’ के पाठकों की संख्या में तीनों तिमाही में कमी दर्ज की गई है। चौथी तिमाही के आंकड़ों के अनुसार, ‘संबाद’ के पाठकों की संख्या 14 लाख 85 हजार है। ‘धारित्री’ के पाठकों की संख्या में तीसरी तिमाही की अपेक्षा बढ़ोतरी देखी गई है। चौथी तिमाही के नतीजों के अनुसार, इसके पाठकों की संख्या 14 लाख 49 हजार है। उड़िया दैनिकों में तीसरे स्थान पर सबसे अधिक पढ़ा जाने वाला अखबार, ‘समाज’ के पाठकों की संख्या में तीसरी तिमाही की अपेक्षा कमी दर्ज की गई है। 2010 की दूसरी तिमाही में समाज के पाठकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
 
उड़िया दैनिकों में चौथे स्थान पर सबसे अधिक पढ़े जाने वाले अखबार, ‘द समय’ के पाठकों की संख्या में अंतिम तीनों तिमाही में कमी देखी गई है। चौथी तिमाही के आंकड़ों के अनुसार, ‘द समय’ के पाठकों की संख्या 2 लाख 49 हजार है।
 
उड़िया भाषा की पत्रिकाओं में, ‘द साप्ताहिक समय’ ने आईआरएस के इंडियन रीडरशिप आंकड़ों के अनुसार, चौथी तिमाही में 2 लाख 82 हजार पाठकों की संख्या दर्ज करने में कामयाबी हासिल की है। इस पत्रिका के पाठकों की संख्या में पहली तिमाही से ही कमी दर्ज की गई है। ‘द कादंबिनी’ के पाठकों की संख्या आईआरएस के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 84 हजार है। दूसरा सबसे अधिक पढ़ा जाने वाला पत्रिका ‘नाइजुक्ति खबर’ के पाठकों की संख्या आईआरएस के इंडियन रीडरशिप के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 1 लाख 35 हजार है। पत्रिका के अन्य तिमाही के आंकड़ें उपलब्ध नहीं है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929पर संपर्क कर सकते हैं।  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

12 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

14 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

16 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

13 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

6 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

14 hours ago