होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कई संस्थानो में मामूली फेरबदल
कई संस्थानो में मामूली फेरबदल
<div><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो </strong></div> <div>हिन्दुस्तान, हमार टीवी, न्यूज एक्सप्रेस स
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
हिन्दुस्तान, हमार टीवी, न्यूज एक्सप्रेस सहित कई संस्थानो मे मामूली फेरबदल किये गये हैं जिसमें योगेश यादव को हिन्दुस्तान चंडीगढ़ से वारणसी भेजा गया है, हमार टीवी से किशन कुमार ने इस्तीफा देकर जागरण नोएडा के साथ अपनी नई पारी की शुरूआत की है वहीं हाल में लॉन्च होने वाले चैनल न्यूज एक्सप्रेस में विवेक अग्रवाल ने मुंबई ब्यूरो ज्वाइन किया है इससे पहले वे जनसत्ता और इंडिया टीवी का हिस्सा थे।
हमार टीवी से जागरण पहुचे किशन कुमार को प्रबंधन ने सीनियर सब एडिटर का पद सौपा है उन्होने अपने कैरियर की शुरूआत लोकमत समाचार से की थी बाद में वे पटना में इस्पात मेल के साथ भी जुड़े रहे। न्यूज एक्सप्रेस मुबंई के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत करने वाले विवेक अग्रवाल ने पिछले समय में मुंबई के हमारा महानगर, जनसत्ता और अधिकारी ब्रदर्स के मराठी चैनल मी मराठी और फिर बाद में इंडिया टीवी के साथ भी काम किया।
टैग्स