होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘बीबीसी वर्ल्डवाइड’ अपने मैगजीन पब्लिशिंग कारोबार से अलग हुई

‘बीबीसी वर्ल्डवाइड’ अपने मैगजीन पब्लिशिंग कारोबार से अलग हुई

<div><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></div> <div><strong>&nbsp;</strong></div> <div>&lsquo;

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
 
‘यूके पब्लिक ब्रॉडकास्टर’ की व्यावसायिक इकाई ‘बीबीसी वर्ल्डवाइड’ अपने मैगजीन पब्लिशिंग के कारोबार से अलग हो रही है। इसके लिए दो डील्स 121 मिलियन पौंड (198 मिलियन डॉलर) में किए गए। अब सौदे के तहत ‘रेडियो टाइम्स’ में अपनी हिस्सेदारी जो उसे नियंत्रित करती है और एक भारतीय प्रकाशन में हिस्सेदारी है।
 
‘यूके एंबेसडर थिएटर’ समूह के मालिक, ‘एक्सपोनेंट प्राइवेट इक्विटी’ ने एक लंबी बिक्री प्रक्रिया के बाद ‘गैर-बीबीसी ब्रांडेड’ पत्रिकाओं का अधिकार प्राप्त कर लिया है और लाइसेंसिंग की प्रक्रिया के हिस्सा और अनुबंध सौदों के तहत इसके ब्रांड टाइटिल ‘टॉप गियर’ के प्रकाशन का अधिकार प्राप्त किया है।
 
उल्लेखनीय है कि ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ प्रकाशित करने वाली ‘बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी’ का ‘बीबीसी वर्ल्डवाइड’ के साथ 50 प्रतिशत शेयर की हिस्सेदारी भारत में संयुक्त प्रकाशन कंपनी, ‘वर्ल्डवाइड मीडिया’ में है।
 
कॉरपोरेशन शासी निकाय, ‘बीबीसी ट्रस्ट’ के द्वारा 33 पत्रिकाओं के इस सौदे को अपनी हरी झंडी दे दी गई है और इसके यूके ऑफिस के फेयर ट्रेडिंग विभाग से शरद ऋतु तक मंजूरी मिल जाने की उम्मीद है।
 
निविदा में कई जानी-मानी प्रकाशन कंपनियों ने हिस्सा लिया लेकिन वार्ता की जटिलता और बीबीसी की अधिकांश पत्रिकाओं का टेलीविजन प्रोग्राम से जुड़ा होना इन कंपनियों की राह में बाधक बनी और ये निविदा से अलग हो गई।
 
‘एक्सपोनेंट’ को जो मैगजीन सीधे तौर पर बेची गई हैं उनमें ‘रेडियो टाइम्स’ और ‘गार्डेंस इलस्ट्रेट’ जुड़ा है।
 
बीबीसी प्रोग्राम – ब्रांडेड टाइटिल जैसे कि ‘बीबीसी वाइल्ड लाइफ’ और ‘गार्डेनर्स वर्ल्ड’ का लाइसेंस एक्सपोनेंट को दिया जाएगा। ‘बीबीसी’ ने कहा कि वह इनका मालिकाना हक रखने के पक्ष में नहीं है बल्कि लाइसेंस की प्रक्रिया के तहत अपने संपादकीय इंटरेस्ट को मजबूती से रखेगा।
 
‘टॉप गियर’, ‘लोनली प्लैनेट’ और ‘गुड फूड’ का टाइटल ‘बीबीसी वर्ल्डवाइड’ के पास ही रहेगा लेकिन अनुबंध प्रकाशन समझौते के तहत इसका प्रकाशन ‘एक्सपोनेंट’ के द्वारा किया जाएगा।
 
‘बीबीसी मैगजीन डिविजन’ को मार्च में खत्म हुए साल के दौरान 0.4 प्रतिशत राजस्व का घाटा उठाना पड़ा। ‘गुड फूड’ और ‘ओलिव’ जैसे विशेषज्ञ टाइटल से ‘बीबीसी’ को लाभ प्राप्त हुआ है।
 
‘एक्सपोनेंट’ के साथ हुए समजौते के अनुसार, ‘बीबीसी’ की मैगजीन ‘डोवटेल’, एक सब्सक्रिप्शन बिजनेस और एक डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस, ‘फ्रांटलाइन’ में हिस्सेदारी होगी।

 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

1 hour ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

5 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

5 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

1 hour ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

1 hour ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

5 hours ago