होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आईआरएस2011 दूसरी तिमाही: असमिया प्रकाशनों के पाठकों की संख्या में तेजी से कमी
आईआरएस2011 दूसरी तिमाही: असमिया प्रकाशनों के पाठकों की संख्या में तेजी से कमी
<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>असमिया प्रकाशनों के समाचारपत्रों पाठकों की संख
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
असमिया प्रकाशनों के समाचारपत्रों पाठकों की संख्या में आईआरएस2011 की दूसरी तिमाही में भी कमी दर्ज की गई है। सभी छह असमिया दैनिकों के पाठकों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में कमी दर्ज की गई है। असमिया दैनिकों के पाठकों में एक वर्ष के दौरान 3 लाख 36 हजार की कमी दर्ज की गई है। हालांकि, असमिया पत्रिकाओं के पाठकों की संख्या में पिछले वर्ष के साथ-साथ पिछली तिमाही की तुलना में भी तेजी से कमी दर्ज की गई है।
‘असोमिया प्रतिदिन’ के पाठकों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 57 हजार की कमी दर्ज की गई है और इस तरह से इसके पाठकों की संख्या में एक साल के भीतर 5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है और यह एवरेज इश्यू रीडरशिप के अनुसार, 11 लाख 20 हजार पाठकों की संख्या के साथ नंबर वन पर कायम है। इस बीच, ‘असोमिया खबर’ के पाठकों की संख्या में, एक वर्ष के दौरान 18 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है और यह 3 लाख 24 पाठकों तक पहुंचने में कामयाब रहा है। पिछली तिमाही की तुलना में, इसके पाठकों की संख्या में 23 हजार की कमी दर्ज की गई है।
दूसरी तरफ, ‘दैनिक अग्रदूत’ एक मात्र असमिया दैनिक है जिसके पाठकों की संख्या में पिछले तिमाही की तुलना में एवरेज इश्यू रीडरशिप के अनुसार, 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आईआरएस2011 की दूसरी तिमाही के अनुसार, ‘दैनिक अग्रदूत’ के पाठकों की संख्या 2 लाख 16 हजार है। ‘दैनिक जन्मभूमि’, ‘अमर असोम’, ‘दैनिक असाम’ और ‘अजिर असोम’ के पाठकों की संख्या में पिछली तिमाही की तुलना में तेजी से कमी दर्ज की गई है। ‘अजिर दैनिक बातोरी’ को इस तिमाही में आईआरएस सर्वे में शामिल नहीं किया गया है।
असमिया पत्रिकाओं के पाठकों की संख्या में भी एवरेज इश्यू रीडरशिप के अनुसार, कमी दर्ज की गई है। एवरेज इश्यू रीडरशिप के अनुसार, 2 लाख 99 हजार पाठक संख्या के साथ ‘बिस्मोई’ सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली असमिया पत्रिका है। ‘सादिन’ पत्रिका के पाठकों की संख्या आईआरएस2011 की दूसरी तिमाही के अनुसार, 2 लाख 31 हजार है। ‘नंदिनी’ और ‘प्रियो सखी’ के पाठकों की संख्या में पिछले साल की तुलना में कमी दर्ज की गई है। इस बीच, पाक्षिक पत्रिका, ‘प्रांतिक’ के पाठकों की संख्या में पिछली तिमाही की तुलना में 3 हजार की कमी दर्ज की गई है और यह एवरेज इश्यू रीडरशिप के अनुसार, 78 हजार पाठकों तक पहुंचने में कामयाब रहा है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स