होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘दैनिक भास्कर’ के समूह संपादक श्रवण गर्ग का इस्तीफा
‘दैनिक भास्कर’ के समूह संपादक श्रवण गर्ग का इस्तीफा
<p><strong>शिशिर शुक्ला </strong></p> <div><strong>समाचार4मीडिया.कॉम </strong></div> <div>
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
शिशिर शुक्ला
समाचार4मीडिया.कॉम
पिछले दो दशक से ‘दैनिक भास्कर’ से जुड़े श्रवण गर्ग ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। समाचार4मीडिया से बात करते हुये श्रवण गर्ग ने इस खबर की पुष्टि की और संक्षेप में कहा कि ‘दैनिक भास्कर’ में रहकर मैंने बहुत कुछ सीखा, काफी कुछ पढ़ा-लिखा।
वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गर्ग ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने कॅरियर की शुरुआत एक गांधीवादी पत्रकार के रूप में की और अपने चार दशक से अधिक के कार्यकाल में श्रवण जी ने अंग्रेजी, हिंदी और गुजराती पत्रकारिता में सफलतापूर्वक काम किया। गांधीवादी मूल्यों वाले पत्रकार की छवि रखने वाले श्रवण गर्ग समाजवाद के स्तंभ जयप्रकाश नारायण के सहयोगी भी रहे।
बाद में वे इंदौर के “शताब्दी संदेश” से शुरू कॅरियर की यात्रा नईदुनिया, फ्री प्रेस जर्नल, फाईनेंशियल एक्सप्रेस जैसे कई पड़ावो से होते हुए 1993 में दैनिक भास्कर पहुंची।
सरेंडर आफ डकैट्स इन चंबल वैली और हिस्ट्री आँफ बिहार मूवमेंट जैसी चर्चित किताबें लिख चुके श्रवण गर्ग फोटो जर्नलिज्म के साथ-साथ प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में भी दक्षता रखते हैं। एडिटर्स गिल्ड की एक्जीक्यूटिव कमेटी के मेंबर रह चुके श्रवण गर्ग राष्ट्रीय एकता समिति के सदस्य भी हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स