होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हमार टीवी के मनोज भावुक को बेस्ट टीवी एंकर अवार्ड
हमार टीवी के मनोज भावुक को बेस्ट टीवी एंकर अवार्ड
<p><strong> समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>पोजिटिव मीडिया ग्रुप के पुरबिया न्यूज चै
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
पोजिटिव मीडिया ग्रुप के पुरबिया न्यूज चैनल हमार टीवी के क्रिएटिव हेड और वरिष्ठ भोजपुरी कवि मनोज भावुक को पूर्वांचल एकता मंच की ओर से बेस्ट टीवी एंकर सम्मान से नवाज़ा गया है। यह सम्मान उन्हें दिल्ली में आयोजित छठे विश्व भोजपुर सम्मेलन में दिया गया। इस सम्मेलन का उद्दघाटन लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार ने किया। इसी के साथ महिला कैटेगरी में यह अवार्ड श्वेता तिवारी को दिया गया है।
इस मौके पर हिन्दी एवं भोजपुरी सिनेमा जगत की कई बड़ी हस्तियाँ सुनील सेट्टी, कुणाल सिंह, राजकुमार आर पाण्डेय, असलम शेख, कानू मुखर्जी, रानी चटर्जी, रिंकू घोष, संगीता तिवारी, स्मृति सिन्हा, सीमा सिंह, प्रिया शर्मा, सुजीत पुरी , अजय दीक्षित, सुदीप पाण्डेय, चिंटू पाण्डेय और संगीत जगत से उदित नारायण, भरत शर्मा व्यास, मालिनी अवस्थी, देवी, इन्दू सोनाली व अजीत आनंद आदि मौजूद थे।
प्रेस रिलीज
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टलएक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स