होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘जागरण प्रकाशन’ ने की आधिकारिक रूप से नई दुनिया के अधिग्रहण की घोषणा
‘जागरण प्रकाशन’ ने की आधिकारिक रूप से नई दुनिया के अधिग्रहण की घोषणा
<p><strong> समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>कई महीनों की लंबी बातचीत की बाद,&n
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
कई महीनों की लंबी बातचीत की बाद, ‘जागरण प्रकाशन’ ने अंतत: ‘नईदुनिया मीडिया लिमिटेड’के अधिग्रहण की घोषणा कर दी है। ‘जागरण’ ने, इसे प्रकाशित करने वाली मूल कंपनी, ‘सुवी इंफो मैनेजमेंट’ (इंदौर) का भी अधिग्रहण कर लिया है और इस संबंध में आज ‘बांबे स्टॉक एक्सचेंज’ को सूचना दे दी है।
‘जागरण प्रकाशन’ के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, महेंद्र मोहन गुप्ता ने एक प्रेस नोट में कहा, “जागरण समूह के सेंट्रल इंडिया में विस्तार और मजबूती के लिए यह यह कदम उठाया जा रहा है। ‘नईदुनिया’ समाचारपत्र के पास एक मजबूत टीम है और पिछले कई दशकों से इसकी संपादकीय उत्कृष्टता बरकरार है। 2010 में ‘मिड डे’ के अधिग्रहण और अब‘नईदुनिया’ के अधिग्रहण से विस्तार के लिए हमारी रणनीति अच्छी दिशा में है। इस अधिग्रहण से हमें महत्वपूर्ण रणनीतिक बढ़त मिल गई है। ”अर्नेस्ट एंड यंग ने इस लेन-देन में एक्सक्लूसिव एडवाइजर की भूमिका निभाई है।
उल्लेखनीय है कि, ‘नईदुनिया’ समाचारपत्र को 1947 में लॉन्च किया गया था और मध्य प्रदेश के इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर तथा छत्तीसगढ़ के रायपुर और विलासपुर से प्रकाशित होता है। और यह भारत के टॉप टेन हिन्दी समाचारपत्रों में से एक है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टलएक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स