होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डिजिटलीकरण से लोकल केबल ऑपरेटर्स की आमदनी बढ़ेगी
डिजिटलीकरण से लोकल केबल ऑपरेटर्स की आमदनी बढ़ेगी
<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>डिजिटलीकरण से लोकल केबल ऑपरेटर्स की आमदनी में
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
डिजिटलीकरण से लोकल केबल ऑपरेटर्स की आमदनी में बढ़ोतरी होगी और उनके लिए, मार्केट में एक नया अवसर पैदा होगा। एक्सेट का मानना है कि इससे टीवी की शक्ति का दोहन करने में मदद मिलेगी। इसी विचार को ध्यान में रखते हुए, एक्सेट ने डिजिटल मोनेटाइजेशन सिस्टम (डीएमएस) लॉन्च किया है।
इस अवसर पर, एक्सेट के सेल्स एंड मार्केटिंग के ग्लोबल हेड – राहुल नेहरा ने एक्सचेंज4मीडिया समूह से कहा, “एक्सेट डिजिटल मोनेटाइजेशन सिस्टम एक ऐसा ऑपरेशनल टेलीविजन प्लेटफॉर्म है जिससे निवेशकों को उनके निवेश पर जल्द ही लाभ मिलेगा।”
केबल ऑपरेटर्स को ध्यान में रखते हुए एक्सेट सेट टॉप बॉक्स प्रोवाइड कर रहा है जिस पर दर्शकों के लिए, गेमिंग, इंफोटेनमेंट, शॉपिंग और एजुकेशन से संबंधित हर विकल्प मौजूद होगा। इसके सेट टॉप बॉक्स में चैनलों के अलावा इंडिया पेज नाम से एक पेज होगा। और इस पेज पर एक क्लिक करके कोई भी उपयोगकर्ता माई एरिया पर क्लिक करके उस क्षेत्र की प्रत्येक चीज जैसे स्कूल, शॉप के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है।
इसी तरह से, बॉलीवुड, हेल्त, शॉपिंग और मैगजीन पर क्लिक करके इससे संबंधित सूचना प्राप्त की जा सकती है। यह ऐसे है जैसे कि बिना इंटरनेट कनेक्शन या कंप्यूटर के आप टीवी पर सर्फिंग का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा, किसी भी पेज को अगर उपयोगकर्ता खोलता है तो उस पेज पर केबल ऑपरेटर्स के लिए, विज्ञापन के लिए अलग से बिल्ट-इन-एरिया बना है जिससे वह अतिरिक्त आमदनी कर सकता है।
इस राजस्व शेयर मॉडल से, एक्सेट केबल ऑपरेटर्स के साथ सिम्बायोटिक रिलेशनशिप स्थापित करेगा। नेहरा के अनुसार, अगर एक केबल ऑपरेटर्स के वर्तमान में एक लाख सब्सक्राइबर हैं तो वह ब्रॉडकास्ट रिवेन्यू के अलावा 5 लाख रुपये के स्थान पर 52 लाख रुपये राजस्व के तौर पर प्राप्त कर सकेगा।
एक्सेट, एशिया के सेल्स हेड, स्टीफन वॉँग के अनुसार, यह सब डिजिटलीकरम के कारण संभव होगा। इससे उपभोक्ताओं को अपने टेलीविजन पर वो सारी जानकारी उपलब्ध हो सकेगी जो अभी तक सिर्फ पर्सनल कंप्यूटर पर उपलब्ध होता है।
वाँग के अनुसार, “भारत में 90 प्रतिशत घरों में टेलीविजन उपलब्ध है और मात्र 30 प्रतिशत घरों में ही अभी तक इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है, सो आप अपनी पहुंच का अंदाजा लगा सकते हैं।”
नेहरा के अनुसार, इससे स्थानीय केबल ऑपरेटर्स को हमारी प्रौद्योगिकी से नए मार्केट में पहुंचने में मदद मिलेगी।
डिजिटल मोनेटाइजेशन सिस्टम के प्रचार के लिए, पूरे देश भर में सेमिनार, प्रोमोशनल एक्टिविटी के साथ-साथ हर माध्यम का सहारा लिया जा रहा है। वर्तमान वर्ष के लिए हम बिजनेस टू बिजनेस इंगेजमेंट के तौर पर ले रहे हैं।
इस बीच, केबल ऑपरेटर्स ने लॉन्चिंग के दौरान इस पर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। केबल ऑपरेटर्स फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट, रूप शर्मा के अनुसार, “यह तकनीक वर्षों पहले क्यों नहीं आई? यह केबल ऑपरेटर्स के राजस्व में बढ़ोतरी के लिए एक नया सिस्टम है और इससे नई बिजनेस अवसर पैदा होंगे।”
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स