होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हिंदी पत्रिकाओं के पाठकों की संख्या में कमी

हिंदी पत्रिकाओं के पाठकों की संख्या में कमी

<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <p>मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल (एमआरयूसी) द्वारा 1

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल (एमआरयूसी) द्वारा 1 अक्टूबर, 2012 को जारी, 2012 के दूसरी तिमाही के इंडियन रीडरशिप सर्व के आंकड़ों के मुताबिक, अधिकांश हिंदी पत्रिकाओं के पाठकों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक 10 में से 7 हिंदी पत्रिकाओं के पाठकों की संख्या में कमी आई है।

प्रतियोगिता दर्पण हिंदी पत्रिकाओं के बीच अग्रणी बनी हुई है और इसके पाठकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 2012 के पहली तिमाही के पाठकों की संख्या 18 लाख 93 हजार से बढ़कर, एवरेज इश्यू रीडरशिप के मुताबिक दूसरी तिमाही में 19 लाख 18 हजार हो गई है।

दूसरी तरफ, सरस सलिल, मेरी सहेली, क्रिकेट सम्राट, इंडिया टुडे, गृहलक्ष्मी, गृहशोभा और चंपक के पाठकों की संख्या में एवरेज इश्यू रीडरशिप के अनुसार, दूसरी तिमाही में कमी दर्ज की गई है।

सामान्य ज्ञान दर्पण के पाठकों की संख्या में दूसरी तिमाही में पहली तिमाही की अपेक्षा में, 20 हजार की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहली तिमाही में जहां इसके पाठकों की संख्या एवरेज इश्यू रीडरशिप के अनुसार, 16 लाख 44 हजार थी वहीं अब बढ़कर यह 16 लाख 64 हजार हो गई है। हालांकि, सरस सलिल के पाठकों की संख्या में काफी कमी दर्ज की गई है। 2012 की पहली तिमाही में, जहां इसके पाठकों की संख्या 16 लाख 1 हजार थी वहीं दूसरी तिमाही में इसके पाठकों की संख्या घटकर 15 लाख 48 हजार हो गई है। इस तरह से, सरस सलिल के पाठकों की संख्या में 53 हजार की कमी आई है।

मेरी सहेली के पाठकों की संख्या में दूसरी तिमाही में 67 हजार की कमी दर्ज की गई है। पहली तिमाही में जहां इसके पाठकों की संख्या 12 लाख 59 हजार थी वहीं दूसरी तिमाही में इसके पाठकों की संख्या 11 लाख 92 हजार हो गई है। क्रिकेट सम्राट के पाठकों की संख्या पहली तिमाही के पाठकों की संख्या 11 लाख 76 हजार से घटकर 11 लाख 35 हजार रह गई है। इंडिया टुडे के पाठकों की संख्या में भी पहली तिमाही के मुताबिक भारी कमी दर्ज की गई है। पहली तिमाही में इसके पाठकों की संख्या 15 लाख 1 हजार थी जो दूसरी तिमाही में घटकर 10 लाख 1 हजार रह गई है।

गृहलक्ष्मी के पाठकों की संख्या में भी पहली तिमाही के मुताबिक 45 हजार की कमी दर्ज की गई है। पहली तिमाही में गृहलक्ष्मी के पाठकों की संख्या जहां 9 लाख 58 हजार थी वहीं अब यह घटकर 9 लाख 13 हजार रह गई है।

गृह शोभा (आठवें) और चंपक (नौंवे) के पाठकों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है। गृहशोभा के पाठकों की संख्या दूसरी तिमाही में 8 लाख 43 हजार और चंपक की पाठक संख्या 7 लाख 62 हजार रह गई है।

इस बीच, निरोगधाम के पाठकों की संख्या में 3 हजार की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और दूसरी तिमाही में इसके पाठकों की संख्या 7 लाख 50 हजार हो गई है।

नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

20 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

20 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

22 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

20 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

22 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

14 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

11 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

22 hours ago