होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अंग्रेजी टॉप टेन पत्रिकाओं में इंडिया टुडे टॉप पर, छह पत्रिकाओं के पाठक घटे
अंग्रेजी टॉप टेन पत्रिकाओं में इंडिया टुडे टॉप पर, छह पत्रिकाओं के पाठक घटे
<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <p>मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल के द्वारा 1 अक्टूबर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल के द्वारा 1 अक्टूबर, 2012 को जारी इंडियन रीडरशिप सर्वे के दूसरी तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक, 10 में से 6 अंग्रेजी मैगजीन के पाठकों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।
इंडिया टुडे, अंग्रेजी मैगजीन में अग्रणी बना हुआ है लेकिन इसके पाठकों की एवरेज इश्यू रीडरशिप संख्या में दूसरी तिमाही में कमी दर्ज की गई है। पहली तिमाही में, जहां इसके पाठकों की संख्या 16 लाख 13 हजार थी वहीं अब घटकर यह 15 लाख 54 हजार रह गई है।
दूसरी तिमाही में, जिन अंग्रेजी पत्रिकाओं की संख्या में कमी दर्ज की गई है उनके नाम हैं – रीडर्स डाइजेस्ट, आउटलुक, प्रतियोगिता दर्पण, द वीक और विज़डम।
दूसरी तरफ, जनरल नॉलेज टुडे, कंपीटीशन सक्सेस रिव्यू, स्टारडस्ट और बिजनेस टुडे के पाठकों की संख्या में 2012 की दूसरी तिमाही में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
जनरल नॉलेज टुडे 10 लाख 87 हजार पाठकों की संख्या के साथ, अंग्रेजी पत्रिकाओं के बीच दूसरे स्थान पर काबिज है, पहली तिमाही में इसके पाठकों की संख्या 10 लाख 86 हजार थी।
रीडर्स डाइजेस्ट के पाठकों की संख्या में इस तिमाही में 34 हजार की कमी आई है। दूसरी तिमाही में, जहां इसके पाठकों की संख्या 10 लाख 9 हजार है वहीं पहली तिमाही में इसके पाठकों की संख्या 10 लाख 43 हजार थी।
इस बीच, कंपीटीशन सक्सेस रिव्यू के पाठकों की संख्या में 14 हजार की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दूसरी तिमाही में, इसके पाठकों की संख्या 7 लाख 19 हजार है वहीं पहली तिमाही में यह 7 लाख 5 हजार थी।
आउटलुक के पाठकों की संख्या इस तिमाही में 4 लाख 92 हजार से घटकर 4 लाख 83 हजार रह गई है। प्रतियोगिता दर्पण के पाठकों की संख्या में भी इस वर्ष कमी दर्ज की गई है। पहली तिमाही में, जहां इसके पाठकों की संख्या 4 लाख 46 हजार थी वहीं अब घटकर 4 लाख 31 हजार रह गई है।
दूसरी तरफ, स्टारडस्ट के पाठकों की संख्या में 5 हजार की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहली तिमाही में, जहां इसके पाठकों की संख्या 4 लाख 11 हजार थी वहीं अब दूसरी तिमाही में यह संख्या बढ़कर 4 लाख 16 हजार रह गई है। बिजनेस टुडे आठवें स्थान पर और द वीक नौवें स्थान पर है।
बिजनेस टुडे के पाठकों की संख्या में दूसरी तिमाही में 11 हजार की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह 40 लाख 8 हजार हो गई है जबकि द वीक के पाठकों की संख्या में 21 हजार की कमी आई है और यह दूसरी तिमाही के एवरेज इश्यू रीडरशिप के अनुसार, 39 लाख 70 हजार रह गई है। विज़डम के पाठकों की संख्या में भी पहली तिमाही के मुताबिक 6 हजार की कमी दर्ज की गई है। पहली तिमाही में जहां इसके पाठकों की संख्या 35 लाख 9 हजार थी वहीं अब दूसरी तिमाही में यह घटकर 35 लाख 3 हजार रह गई है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स