होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वर्ष 2016 में इन बड़ी खबरों ने खूब बटोरीं सुर्खियां...

वर्ष 2016 में इन बड़ी खबरों ने खूब बटोरीं सुर्खियां...

रुहेल अमीन ।। न्‍यूज ब्रॉडकास्‍ट इंडस्‍ट्री के लिए वर्ष 2016 काफी उतार-चढाव वाला रहा। इस दौरान न सिर्फ कई ब

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

रुहेल अमीन ।।

न्‍यूज ब्रॉडकास्‍ट इंडस्‍ट्री के लिए वर्ष 2016 काफी उतार-चढाव वाला रहा। इस दौरान न सिर्फ कई बड़े लोगों ने अपने संस्‍थान को बाय-बाय बोला बल्कि कई विवाद भी देखने को मिले। इसके अलावा कई बड़े अधिग्रहण (acquisitions) और विलय (mergers) भी हमें देखने को मिले। आइए डालते हैं ऐसी ही कुछ खबरों पर एक नजर, जो पिछले साल सुर्खियों में छायी रहीं।

न्‍यूज ब्रॉडकास्‍ट इंडस्‍ट्री के लिए सबसे बड़ी खबर अरनब गोस्‍वामी का ‘टाइम्‍स नाउ’ (Times Now) छोड़ना रहा, जिन्‍होंने काफी लंबी सफल पारी खेलने के बाद नवंबर में अचानक चैनल छोड़ने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था। हालांकि यह घोषणा वर्ष 2016 के अंतिम दौर में हुई थी, इसके बावजूद इस खबर ने काफी सुर्खियों बटोरीं और यह खबर लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बनी रही फिर चाहे वे अरनब गोस्‍वामी के प्रशंसक हों अथवा उनके विरोधी।

‘एक्‍सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) से बातचीत में गोस्‍वामी का कहना था, ‘हम जिस तरह की पत्रकारिता करते हैं, हमने इसमें उसी को आगे बढ़ाया है और इसमें किसी का कोई कॉरपोरेट हित (corporate interest) नहीं हो सकता है। जर्नलिज्‍म का हमारा ब्रैंड न सिर्फ इस देश के लोगों को अपील करता है लेकिन यह उससे भी कहीं ज्‍यादा विशिष्‍ट है। मैंने महसूस किया है कि इस तरह की प्रभावशाली प‍त्रकारिता को इंडिपेंडेंस होने की जरूरत है।’

वर्ष 2016 में टीवी ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में काफी विवाद भी देखने को मिले। दिल्‍ली के जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय में छात्रसंघ अध्‍यक्ष कन्‍हैया प्रकरण की कवरेज को लेकर टीवी चैनल दो धड़ों में बंटे नजर आए। कुछ चैनलों पर पूर्वाग्रह (biased) से ग्रस्‍त रिपोर्टिंग करने का आरोप भी लगा। इस मामले को लेकर ‘Zee News’ व ‘Time Now’  और ‘NDTV 24x7’ व ‘NDTV India’ अलग-अलग बंटे नजर आए।

वर्ष 2016 में न्‍यूज ब्रॉडकास्‍ट में छाये विवाद की बात करें तो पठानकोट आतंकी हमले की कवरेज को लेकर ‘एनडीटीवी इंडिया’ (NDTV India) पर 24 घंटे के प्रतिबंध का आदेश भी काफी सुर्खियों में रहा था। इस आदेश को प्रेस की स्‍वतंत्रता से जोड़कर देखते हुए सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। यह मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।

वर्ष 2016 में कई मीडिया दिग्‍गज राजनीति में आ गए तो कई ऐसे मामले हुए जिन्‍हें खूब मीडिया कवरेज मिली। जैसे ‘एस्‍सेल ग्रुप’ (Essel Group) के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा जून 2016 में राज्‍य सभा के लिए चुने गए। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था।

‘जी मीडिया’ द्वारा ‘रिलायंस ब्रॉडकास्‍ट नेटवर्क लिमिटेड’ (RBNL) के टेलिविजन बिजनेस का अधिग्रहण वर्ष 2016 के सबसे बड़े अधिग्रहणों में से एक था। इसके अलावा ‘सोनी पिक्‍चर्स नेटवर्क्‍स’ (SPN)  द्वारा ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ (ZEEL) से 385 मिलियन डॉलर में ‘टेन स्‍पोर्ट्स’ (TEN sports) का अधिग्रहण भी वर्ष 2016 की काफी बड़ी खबर रही। इसके अलावा ब्रॉडकास्‍ट इंडस्‍ट्री में वर्ष 2016 में ‘एस्‍सेल ग्रुप’ (Essel Group) के ‘विडियोकॉन डीटूएच’ (Videocon d2h) में 55.4 प्रतिशत शेयरों की खरीद का मामला भी काफी सुर्खियों में छाया रहा।

टीवी न्‍यूज इंडस्‍ट्री के लिए वर्ष 2016 की सबसे महत्‍वपूर्ण घटना के बारे में जी न्‍यूज’ (Zee News) के एडिटर सुधीर चौधरी का कहना है, ‘वर्ष 2016 में टीवी न्‍यूज कवरेज के लिए देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ चलाई गई मुहिम काफी बडी उपलब्धि रही। इस मुहिम ने इस मुद्दे को मुख्‍यधारा में लाने में भी सहायता की जबकि मीडिया ने इसे नजरअंदाज कर रखा था।’

पूर्व टीवी पत्रकार और भाजपा नेता शाजिया इल्‍मी ने कहा, ‘खबरों के लिहाज से पिछला साल काफी अहम रहा, फिर चाहे वह बीफ का मामला हो, असहिष्णुता हो, नोटबंदी हो, कन्‍हैया प्रकरण हो अथवा वरिष्‍ठ पत्रकार अरनब गोस्‍वामी का चैनल छोड़ना रहा हो। पिछला साल न सिर्फ खबरों के लिहाज से ही महत्‍वपूर्ण रहा बल्कि राजनीतिक स्‍तर पर भी यह काफी सुर्खियों में रहा।’

वर्ष 2016 की सबसे महत्‍वपूर्ण खबर के बारे में ‘इंडिया टुडे ग्रुप’ (India Today Group) के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले साल नोटबंदी की घोषणा सबसे बड़ी खबर थी। इससे लाखों लोगों की जिंदगी पर काफी प्रभाव पड़ा और इस स्‍टोरी को ब्रेक करना काफी बड़ी चुनौती रही।’

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

12 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

12 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

14 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

20 hours ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

20 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

13 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

12 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

21 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

12 hours ago