होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े अखबार के दो फोटो जर्नलिस्ट संग सुपरस्टार के बाउंसर्स ने की मारपीट
इस बड़े अखबार के दो फोटो जर्नलिस्ट संग सुपरस्टार के बाउंसर्स ने की मारपीट
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">चेन्नई के त्रिपलिकेन में दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी फिल्म '2.0' की शूटिंग के दौरान दो फोटो जर्नलिस्ट्स के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद फोटो जर्नलिस्ट्स ने बाउंसर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।</p> <p styl
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
चेन्नई के त्रिपलिकेन में दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी फिल्म '2.0' की शूटिंग के दौरान दो फोटो जर्नलिस्ट्स के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद फोटो जर्नलिस्ट्स ने बाउंसर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
बताया जा रहा है कि ये दोनों फोटो जर्नलिस्ट्स अंग्रेजी दैनिक ‘द हिंदू’ में कार्यरत हैं। दोनों ही फोटो जर्नलिस्ट जब सेट पर कास्ट और क्रू की तस्वीरें लेने की कोशिश कर रहे थे, कि तभी वहां मौजूद बाउंसर्स ने उनके साथ हाथापाई की।
मामले को बढ़ता देख फिल्म डायरेक्टर शंकर ने चेन्नई प्रेस क्लब में एक प्रेसवार्ता कर घटना को लेकर अपनी टीम की तरह से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि यह पूरी घटना उनकी जानकारी में नहीं थी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स