होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लाइसेंस के लिए MIB की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं ये टीवी चैनल

लाइसेंस के लिए MIB की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं ये टीवी चैनल

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ( MIB) अपने पास लंबित पड़े 112 टीवी चैनलों के लाइसेंस एप्‍लीकेशन के अप्रूवल के बारे में विचार कर रहा है। मंत्रालय के पास 71 कंपनियों ने लाइसेंस के लिए एप्‍लीकेशन दी है जबकि कुछ ए

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ( MIB) अपने पास लंबित पड़े 112 टीवी चैनलों के लाइसेंस एप्‍लीकेशन के अप्रूवल के बारे में विचार कर रहा है। मंत्रालय के पास 71 कंपनियों ने लाइसेंस के लिए एप्‍लीकेशन दी है जबकि कुछ एप्‍लीकेशन जनवरी 2010 की भी हैं।सूचना एवं प्रसारण राज्‍य मंत्री राज्‍यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने राज्‍य सभा में यह जानकारी दी। उन्‍होंने यह भी बताया कि सरकार का देश में चैनलों की संख्‍या सीमित करने का कोई प्‍लान नहीं है। सबसे पुरानी एप्‍लीकेशन 11 जनवरी 2010 की जबकि सबसे नई तीन मार्च 2017 की है।

MIB के पास लाइसेंस के लिए एप्‍लीकेशन देने वालों में कुछ जानी-मानी कंपनियां भी शामिल हैं। इनमें बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL),  डिस्‍कवरी कम्‍युनिकेशन, वायकॉम 18,  जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड (ZMCL),  बीबीसी ग्‍लोबल न्‍यूज इंडिया, सोनी पिक्‍चर्स नेटवर्क, डिज्‍नी ब्रॉडकास्टिंग इंडिया और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के स्‍वामित्‍व वाली सार्थक ऐंटरटेनमेंट कंपनी शामिल हैं।

‘टाइम्‍स नेटवर्क’ के तहत अपना ब्रॉडकास्टिंग बिजनेस चलाने वाली BCCL कंपनी ने जुलाई 2016 में छह लाइसेंस के लिए अप्‍लाई किया है। इसी तरह ZMCL के छह एप्‍लीकेशन भी नवंबर 2015 से लंबित (pending) पड़े हुए हैं। इनमें चार एप्‍लीकेशन 1 Chennai, 1 Mumbai, 1 Kolkata और 1 Delhi के नाम से और दो एप्‍लीकेशन Zee Property एवं Zee Krishi Darpan के नाम से लाइसेंस हासिल करने के लिए दायर की गई हैं।

इसके अलावा वॉयकॉम 18 मीडिया ने भी जून 2016 में दो लाइसेंस के लिए अप्‍लाई किया था लेकिन अभी तक उसे मंत्रालय की क्‍लीयरेंस नहीं मिली है। वहीं TV18 और A+E नेटवर्क्‍स के ज्‍वाइंट वेंचर AETN18 Media ने FYI TV18 HDऔर History TV18 HD Tamil के लिए एप्‍लीकेशन दी थी।

फरवरी में कंपनी को History TV18 HD के लिए लाइसेंस मिल गया था। डिस्‍कवरी कम्‍युनिकेशंस के DMAX और DSport HD चैनल भी मंत्रालय की क्‍लीयरेंस का इंतजार कर रहे हैं। दोनों एप्‍लीकेशन दिसंबर 2014 में दिए गए थे। BBC Global News India ने भी C Beebies और BBC World News HD के लाइसेंस के लिए एप्‍लीकेशन दी हुई है, लेकिन इन्‍हें भी अभी मंत्रालय की मंजूरी नहीं मिली है। इस समय यह BBC World News और सोनी के ज्‍वाइंट वेंचर के साथSony BBC Earth SD और HD  का संचालन करता है।

Aath नाम से बंगाली ऐंटरटेनमेंट चैनल का संचालन करने वाले सोनी के बांग्‍ला ऐंटरटेनमेंट ने Sony Tec नाम से एक और लाइसेंस के लिए अप्‍लाई किया था, जिसे जनवरी 2016 में इस नाम से लाइसेंस मिल गया था। ZEEL के स्‍वामित्‍व वाले सार्थक ऐंटरटेनमेंट ने Sarthak HD नाम से चैनल शुरू करने के लिए लाइसेंस मांगा है, यह एप्‍लीकेशन भी मंत्रालय के पास लंबित है। डिज्‍नी ब्रॉडकास्टिंग इंडिया द्वारा Disney International HD के नाम से लाइसेंस के लिए दिया गया आवेदन भी मंत्रालय के पास लंबित है।

अन्‍य कंपनियों की बात करें तो NDTV Lifestyle ने NDTV Good Times International के नाम से लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। SAB ग्रुप के TV Vision और Sab Media Networks ने एक-एक लाइसेंस के लिए एप्‍लीकेशन दी है, जिन्‍हें अभी मंत्रालय से अप्रूवल नहीं मिला है। 9X Media ने  9XM HD लॉन्‍च करने के लिए लाइसेंस मांगा है जबकि राज टेलिविजन नेटवर्क Raj Movies Kannada, Raj Kids और Raj Nagaisuvai के लाइसेंस के लिए मंत्रालय के अप्रूवल का इंतजार कर रहा है। Neo Sports और Neo Prime के नाम से चैनलों का संचालन करने वाले Neo Broadcast ने भी तीन लाइसेंस के लिए वर्ष 2010 में अप्‍लाई किया था, इसके बावजूद उसे अभी भी लाइसेंस नहीं मिले हैं।

मल्‍टी सिस्‍टम ऑपरेटर Den Networks और ई कॉमर्स प्‍लेयर ‘Snapdeal’ ने भी Den Snapdeal TV-Shop के लाइसेंस के लिए अप्‍लाई किया था। जानकारी मिली है कि कंपनी Den Snapdeal TV-Shop  को सैटेलाइट चैनल के रूप में लॉन्‍च करने की प्‍लानिंग कर रही है। कन्‍नड़ ब्रॉडकास्‍टर्स Writemen Media और Kasthuri Media भी अपने नेटवर्क को बढ़ाने के लिए लाइसेंस का इंतजार कर रहे हैं।  Writemen ने Public Comedy के नाम से लाइसेंस के लिए जबकि Kasthuri ने Kasthuri Comedy और Kasthuri Gold नाम से लाइसेंस के लिए एप्‍लीकेशन दी हुई है, जो मंत्रालय के पास पेंडिंग पड़ी है और वहां से इन्‍हें अभी हरी झंडी नहीं मिली है।

Sakshi TV का संचालन करने वाले तेलुगु के नेता जगमोहन रेड्डी के Indira Television ने Sakshi Metro नाम से लाइसेंस के लिए अप्‍लाई किया है, लेकिन इन्‍हें भी अभी मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार है। एक और तेलुगु ब्रॉडकास्‍टरVIL Media जो तेलुगु न्‍यूज चैनल V6 News का संचालन करता है, उसने V6 ENT के नाम से चैनल लॉन्‍च करने के लिए लाइसेंस के लिए अप्‍लार्इ किया है।

ई कॉमर्स और टीवी शॉपिंग कंपनी नापतौल शॉपिंग के स्‍वामित्‍व वाले Cinema 24×7 ने मार्च में सात लाइसेंस के लिए अप्‍लाई किया था। यह नापतौल ब्रैंड से विभिन्‍न भाषाओं में पहले से ही टीवी शॉपिंग चैनलों का संचालन करता है। तमिल के Malai Murasu जो Dina Thanthi नाम से दैनिक अखबार का प्रकाशन भी करता है, वह इसी नाम से लाइसेंस हासिल करने का इंतजार कर रहा है। संयोग से यह ग्रुप Thanthi TV  के नाम से त‍मिल न्‍यूज चैनल का संचालन पहले से ही करता है। बताया जाता है कि 28 फरवरी तक MIB ने अपलिंकिंग/डाउनलिंकिंग गाइडलाइंस के तहत 892 टीवी चैनलों को मंजूरी प्रदान कर दी है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

13 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago