होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE के MD पुनीत गोयनका की ओर से प्रस्तावित ऑर्गनाइजेशन स्ट्रक्चर को मंजूरी

ZEE के MD पुनीत गोयनका की ओर से प्रस्तावित ऑर्गनाइजेशन स्ट्रक्चर को मंजूरी

ZEE एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बुधवार को एमडी व सीईओ पुनीत गोयनका द्वारा प्रस्तावित सुव्यवस्थित संगठन संरचना को मंजूरी दे दी है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

ZEE एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बुधवार को एमडी व सीईओ पुनीत गोयनका द्वारा प्रस्तावित सुव्यवस्थित संगठन संरचना को मंजूरी दे दी है। बोर्ड द्वारा अनुमोदित नई संरचना इस प्रकार है:

एमडी व सीईओ, पुनीत गोयनका डूमेस्टिक ब्रॉडकास्ट बिजनेस सहित महत्वपूर्ण बिजनेस वर्टिकल का सीधा प्रभार संभालेंगे।

ये लीडर्स अब सीधे एमडी व सीईओ को करेंगे रिपोर्ट : 

सिजू प्रभाकरन, जिन्होंने चैनल्स के साउथ क्लस्टर का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है, अब पश्चिमी क्लस्टर की अतिरिक्त जिम्मेदारी सभालेंगे, जिससे उल्लिखित मार्केट्स में प्रदर्शन और मजबूत होगा।

सम्राट घोष, जिन्होंने चैनल्स के ईस्ट क्लस्टर का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है, अब नॉर्थ व प्रीमियम क्लस्टर की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे।

रुचिर तिवारी गुणवत्तापूर्ण मनोरंजन पर विशेष ध्यान देते हुए हिंदी मूवीज क्लस्टर का नेतृत्व करना जारी रखेंगे।

वहीं, विष्णु शंकर &TV और FTA सेगमेंट का नेतृत्व करना जारी रखेंगे।

आशीष सहगल पर अब ब्रॉडकास्ट और डिजिटल बिजनेस के लिए इंटीग्रेटेड ऐडवर्टाइजिंग सेल्स की जिम्मेदारी होगी, ताकि प्रॉफिट पर विशेष ध्यान देने के साथ ऐडवर्टाइजर्स के लिए अधिकतम मूल्य प्राप्त किया जा सके।

इस बढ़ी हुई भूमिका में डिजिटल बिजनेस रेवेन्यू के लिए आशीष अब अमित गोयनका को भी रिपोर्ट करेंगे। ब्रॉडकास्ट बिजनेस के रेवेन्यू के लिए वह एमडी व सीईओ को रिपोर्ट करना जारी रखेंगे।

अमित गोयनका ओरिजनल कंटेंट (मूवी सहित) का सीधा प्रभार लेते हुए, कंपनी के डिजिटल बिजनेस का नेतृत्व करना जारी रखेंगे। वह इंटरनेशनल ब्रॉडकास्ट बिजनेस, एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी और ब्रॉडकास्ट ऑपरेशंस व इंजीनियरिंग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे और उच्च ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए बिजनेस सेगमेंट के बीच तालमेल बिठाएंगे। इस भूमिका में वह एमडी व सीईओ को रिपोर्ट करना जारी रखेंगे।

उमेश बंसल कंपनी के मूवीज बिजनेस का नेतृत्व करेंगे। इस भूमिका में, वह एमडी व सीईओ को रिपोर्ट करेंगे। अनुराग बेदी म्यूजिक बिजनेस का नेतृत्व करना जारी रखेंगे और कंपनी की बॉटम-लाइन में कार्यक्षेत्र के योगदान को बढ़ाएंगे। वह एमडी व सीईओ को रिपोर्ट करना जारी रखेंगे। सभी कॉर्पोरेट फंक्शंस एमडी व सीईओ को रिपोर्ट करना जारी रखेंगे। नई संरचना तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

ZEE के चेयरमैन आर गोपालन ने कहा, “बोर्ड ने एमडी व सीईओ द्वारा प्रस्तावित ऑर्गनाइजेशन स्ट्रक्चर की समीक्षा की है और उसे मंजूरी दे दी है, जिसका उद्देश्य ऑर्गनाइजेशन को सुव्यवस्थित करना और पूरे बिजनेस की एफिशिएंसी में सुधार करना है। नए स्ट्रक्चर के तहत हर एक कोर बिजनेस सेगमेंट के लिए चयनित किए गए लीडर्स का मजबूत और सक्षम ग्रुप कंपनी की गहरी बेंच स्ट्रेंथ को अत्यधिक प्रबल बनाएगा और यह सुनिश्चित करेगा कि कंपनी भविष्य के लिए अच्छी स्थिति में बनी रहे। हमें विश्वास है कि पुनीत के नेतृत्व में एक मजबूत टीम, कंपनी को भविष्य के लिए अपने निर्धारित लक्ष्यों और प्राथमिकताओं को प्राप्त करने में सक्षम बनाएगी, जिससे शेयरधारकों के लिए उच्च वैल्यू उत्पन्न होगी।

ZEE के एमडी व सीईओ पुनीत गोयनका ने कहा कि एक सुव्यवस्थित संगठन संरचना पर पहुंचने के हमारे प्रयासों को मान्यता देने के लिए मैं बोर्ड का आभारी हूं। उन्होंने कहा कि नए स्ट्रक्चर में प्रॉफिटेबिलिटी पर अधिक फोकस किया गया है और इसके लिए सहयोग सुनिश्चित करने के लिए संगठन में एक अधिक लचीली टीम बनाई गई है।


टैग्स पुनीत गोयनका
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

11 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

11 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

13 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

15 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

11 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

12 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

5 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

13 hours ago