होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अपने चैनल्स को लेकर Zee ने दर्शकों के लिए जारी किया ये बयान

अपने चैनल्स को लेकर Zee ने दर्शकों के लिए जारी किया ये बयान

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ई-मेल पर तमाम शिकायतें मिलने के बाद मीडिया समूह ने स्पष्ट की स्थिति

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) ने एक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि तमिलनाडु में उसके सभी टीवी चैनल्स ‘तमिलनाडु अरासु केबल टीवी कॉरपोरेशन लिमिटेड’, एससीवी (SCV) और ‘वीके डिजिटल’ (V K Digital) समेत सभी प्रमुख केबल और डीटीएच ऑपरेटर्स पर सुचारु रूप से काम कर रहे हैं। इसके अलावा इस बयान में यह भी कहा गया है कि उसके चैनल्स सभी प्रमुख डीटीएच ऑपरेटर्स जैसे-एयरटेल डिजिटल टीवी, टाटा स्काई, डिश टीवी, डीटूएच और सन डायरेक्ट पर भी उपलब्ध हैं।

इस बयान के अनुसार, ‘चैनल पैक्स अथवा किसी एक चैनल के लिए अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। तमिलनाडु के मार्केट की बात करें तो अन्य चैनल्स के बुके (bouquets) के मुकाबले इस मार्केट में सिर्फ 10 रुपए में उपलब्ध ‘जी प्राइम तमिल एसडी पैक’ बेस्ट वैल्यू पैक है। ZEEL ने अपने सभी व्युअर्स को जानकारी देने के साथ ही यह अपील की है कि वे अपने केबल ऑपरेटर्स से चैनल्स को दोबारा से एक्टीवेट करने के लिए कहें, क्योंकि मंथली सबस्क्रिप्शनप के तहत वह पहले से ही इस चैनल पैक के लिए 10 रुपए का भुगतान कर चुके हैं।’

इसके साथ ही यह भी कहा गया है, ‘इस बयान को व्युअर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है, क्योंकि ZEE को ई-मेल्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से इस तरह की कई शिकायतें मिली थीं, जिनमें उपभोक्ताओं का कहना था कि उनके केबल ऑपरेटर्स ने बिना किसी कारण के उनके चैनल पैक्स से ‘ZEE Bouquet’ को हटा दिया है। इन उपभोक्ताओं का कहना था कि भुगतान करने के बावजूद वे अपने पसंदीदा ZEE के चैनल्स नहीं देख पा रहे हैं, जिससे वे काफी निराश हैं।’

बता दें कि कुछ समय पूर्व इस तरह की खबरें सामने आई थीं कि कीमतों में सहमति न बन पाने के कारण कई ऑपरेटर्स ने 'Zee' के चैनल्स का प्रसारण बंद कर दिया है। 

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स डिश टीवी जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड तमिलनाडु अरासु केबल टीवी कॉरपोरेशन
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

6 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

8 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

10 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

21 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

6 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

8 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

51 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

8 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

4 hours ago