होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee में अपनी हिस्सेदारी 4% से बढ़ाकर 26% करना चाहती है प्रमोटर फैमिली: रिपोर्ट

Zee में अपनी हिस्सेदारी 4% से बढ़ाकर 26% करना चाहती है प्रमोटर फैमिली: रिपोर्ट

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEEL) के फाउंडर डॉ. सुभाष चंद्रा की फैमिली यानी प्रमोटर्स कंपनी में अपनी हिस्सेदारी मौजूदा 4% से बढ़ाकर 26% तक कर सकते हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEEL) के फाउंडर डॉ. सुभाष चंद्रा की फैमिली यानी प्रमोटर्स कंपनी में अपनी हिस्सेदारी मौजूदा 4% से बढ़ाकर 26% तक कर सकते हैं। सुभाष चंद्रा ने 'मिंट' को दिए इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी फैमिली को जी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की सलाह दी है। हम आखिरकार 26% हिस्सेदारी वापस पाना चाहते हैं, लेकिन इसमें समय लगेगा।'

सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह बात सच है कि उन्हें बहुत अधिक पैसे की जरूरत होगी। लेकिन वे इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि पैसा बाहर से नहीं जुटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम और कर्ज नहीं चाहते। चंद्रा ने साल 1992 में जी को शुरू किया था। वह अब जी के मानद चेयरमैन हैं।

वहीं, 'इकनॉमिक टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में डॉ. सुभाष चंद्रा गोयनका ने कहा कि वे सोनी के खिलाफ क्रिमिनल केस करने पर विचार कर रहे हैं। डॉ. चंद्रा ने अपनी कंपनी द्वारा पुनित गोयनका को CEO पद से हटाने की पेशकश के बावजूद 10 बिलियन डॉलर की डील कैंसिल करने के पीछे सोनी की मंशा पर सवाल भी उठाया है।

उन्होंने इंटरव्यू में सोनी पर जानबूझकर डील में बाधा डालने और कंपनी के खिलाफ क्रिमिनल एक्शन की धमकी देने का आरोप लगाया है। चंद्रा ने दावा किया कि जी ने सोनी के साथ डील में निर्धारित सभी शर्तों को पूरा किया था। यह सोनी की जी के साथ जुड़ने और बाद में पीछे हटने की रणनीति थी। सोनी ऐसा करके जी को कमजोर कंपनी के रूप में चित्रित करना चाहता है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

22 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

22 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

22 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

23 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

16 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

13 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago