होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee एंटरटेनमेंट के शेयरधारकों ने 2,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
Zee एंटरटेनमेंट के शेयरधारकों ने 2,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड' के शेयरधारकों ने 2,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि जुटाने के लिए सिक्योरिटी जारी करने के प्रस्ताव को अपेक्षित बहुमत से पारित कर दिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड' (ZEEL) ने स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया है कि कंपनी के शेयरधारकों ने 2,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि जुटाने के लिए सिक्योरिटी जारी करने के प्रस्ताव को अपेक्षित बहुमत से पारित कर दिया है। यानि कंपनी के शेयरधारकों ने इक्विटी शेयर जारी करने और पात्र संस्थागत आवंटन (QIP) सहित विभिन्न साधनों से बाजार से 2,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी है।
BSE और NSE को दी गई सूचना में ZEEL ने कहा कि कंपनी ने 14 जून को सिक्योरिटी जारी कर 2000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव पर शेयरधारकों की मंजूरी हासिल करने के लिए नोटिस दिया था। इस विशेष प्रस्ताव के लिए ऑनलाइन मतदान अवधि रविवार को शुरू हुई और सोमवार, 15 जुलाई, 2024 को शाम पांच बजे समाप्त हुई और इस दौरान सिक्योरिटी जारी करने का विशेष प्रस्ताव कुल मतदान के 78.83 प्रतिशत मतों से पारित हुआ।
जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज लिमिटेड निजी आवंटन, पात्र संस्थागत आवंटन, तरजीही निर्गम या इनके मिले-जुले तरीके से एक या अधिक किस्तों में धन जुटाने की योजना बना रही है।
हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि वह इस राशि का निवेश किस तरह करने की योजना बना रही है, लेकिन विशेषज्ञों को उम्मीद है कि इस कोष का एक हिस्सा व्यवसाय विस्तार के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
टैग्स जी एंटरटेनमेंट शेयरधारक 2000 करोड़