होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मार्केट में उपस्थिति मजबूत करने के लिए नई संभावनाएं तलाशेंगे: एनपी सिंह

मार्केट में उपस्थिति मजबूत करने के लिए नई संभावनाएं तलाशेंगे: एनपी सिंह

कल्वर मैक्स के सीईओ एनपी सिंह ने एम्प्लॉयीज को एक ई-मेल कर पूरा फोकस वर्तमान परियोजनाओं, टीम और SPNI पर भरोसा करने वाले दर्शकों पर वापस लाने को कहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

जी-सोनी विलय की समाप्ति के बाद कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट लिमिटेड (जिसे पहले सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया के नाम से जाना जाता था) के सीईओ एनपी सिंह ने एम्प्लॉयीज को एक ई-मेल किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि योजनाओं में परिवर्तन उन्हें कहानी के एक नए फेज में कदम रखने की अनुमति देता है।

जारी किए एक आंतरिक ई-मेल में एनपी सिंह ने कहा कि विलय की दिशा में हमारी यात्रा उल्लेखनीय रही है। इससे हमें पता चलता है कि एक सामान्य लक्ष्य की दिशा में काम करते समय हम कितने लचीले और समर्पित हो सकते हैं। जैसे-जैसे हम इस फेज से आगे बढ़ रहे हैं, तो कह सकता हूं कि मैं वरिष्ठ प्रबंधन टीम के साथ, कंपनी को दीर्घकालिक व मजबूत भविष्य के लिए स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मार्केट में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने के लिए हम सक्रिय रूप से नई ऑर्गैनिक व इनऑर्गैनिक संभावनाओं को एक्सप्लोर करेंगे।

उन्होंने अपने एम्प्लॉयीज से दिल से काम करने और पूरा फोकस वर्तमान परियोजनाओं, टीम और SPNI पर भरोसा करने वाले दर्शकों पर वापस लाने को कहा है।

उन्होंने कहा, “हमारा फोकस तत्काल अपनी पूरी क्षमता को उजागर करने व ऐसा कंटेट तैयार करने पर होगा, जो न केवल हमारे दर्शकों को आकर्षित करती है बल्कि सब्सक्राइबर्स की वृद्धि और राजस्व को भी बढ़ाती है, जिससे उत्कृष्टता में संस्कृति का पोषण हो, जो हमारे निरंतर विकास और सफलता के लिए महत्वपूर्ण है। इनोवेशन करते समय और हम जो हासिल कर सकते हैं उसकी सीमाओं को पार करते समय हम हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। मीडिया व एंटरटेनमेंट की दुनिया लगातार बदल रही है और हमारी यात्रा सिर्फ बदलाव को अपनाने के बारे में नहीं है, बल्कि इसका नेतृत्व करने को लेकर भी है।”

उन्होंने एम्प्लॉयीज को उनकी प्रतिबद्धता और लचीलेपन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “आपका समर्पण ही हमारी सफलता की प्रेरक शक्ति है और यही कारण है कि मुझे हमारे उज्ज्वल भविष्य पर पूरा भरोसा है। साथ मिलकर, हमने चुनौतियों का सामना किया है और जीत का जश्न भी मनाया है और यह अनुभव भी अलग नहीं होगा। आइए हम आत्मविश्वास और आशावादी ढंग से इस अगले चरण में प्रवेश करें। हमारे पास अवसरों की एक दुनिया है, जो हमारा इंतजार कर रही है और मैं आप सभी के साथ इस यात्रा पर निकलने के लिए उत्साहित हूं।''


टैग्स एनपी सिंह सोनी सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया जी-सोनी विलय कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट लिमिटेड
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

8 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

8 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

10 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

12 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

23 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

8 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

10 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

10 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

6 hours ago