होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / WAVES 2025: मुंबई में पहली 'ग्लोबल मीडिया डायलॉग' आज, 60 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

WAVES 2025: मुंबई में पहली 'ग्लोबल मीडिया डायलॉग' आज, 60 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

भारत 2 मई 2025 को मुंबई में ‘ग्लोबल मीडिया डायलॉग’ (Global Media Dialogue - GMD) का आयोजन कर रहा है, जो WAVES 2025 का अहम हिस्सा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

भारत 2 मई 2025 को मुंबई में ‘ग्लोबल मीडिया डायलॉग’ (Global Media Dialogue - GMD) का आयोजन कर रहा है, जो वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES 2025) का अहम हिस्सा है। यह संवाद कार्यक्रम भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा विदेश मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

इस ऐतिहासिक पहल में यूनाइटेड किंगडम, जापान, रूस, मिस्र और सऊदी अरब समेत 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। मंत्री स्तर और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी के साथ यह आयोजन भारत को वैश्विक मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में संवाद का नेतृत्वकर्ता बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

डायलॉग का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना, मीडिया में सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करना, नीतिगत समन्वय स्थापित करना और क्षमता निर्माण पर विचार-विमर्श करना है। कार्यक्रम का प्रमुख निष्कर्ष ‘WAVES Declaration’ के रूप में सामने आएगा, जिसमें साझेदार देश भविष्य में मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताएंगे।

इस दौरान कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स, नई तकनीकों और मीडिया की भूमिका पर खुली चर्चा होगी। कार्यक्रम भारत के जीवंत मीडिया इकोसिस्टम और तेजी से बढ़ते मनोरंजन क्षेत्र को वैश्विक मंच पर लाने का प्रयास भी है।

इसके साथ ही भारत 10 से अधिक देशों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर रहा है, जिनमें यूके, रूस, इंडोनेशिया, केन्या, भूटान और मिस्र शामिल हैं। भारत की बातचीत विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों से भी जारी है।

इस आयोजन में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन भी शामिल होंगे। यह संवाद भारत की वैश्विक भूमिका को मजबूत करने और मीडिया क्षेत्र को नई दिशा देने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

19 minutes ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

2 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

13 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

16 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

16 hours ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

16 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

23 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

13 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

23 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

23 hours ago