होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मार-पिटाई की खबरों को वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम ने बताया फेक, कही ये बात

मार-पिटाई की खबरों को वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम ने बताया फेक, कही ये बात

दिल्ली-गाजियाबाद की सीमा पर यूपी गेट के पास प्रदर्शन कर रहे किसानों ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 9 के सभी 14 लेनों को आठ घंटे तक जाम रखा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन को करीब एक महीना होने वाला है और धीरे धीरे यह आंदोलन अब और उग्र होता जा रहा है। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-गाजियाबाद की सीमा पर यूपी गेट के पास प्रदर्शन कर रहे किसानों ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 9 की सभी 14 लेनों को आठ घंटे तक जाम रखा और कथित रूप से एक पत्रकार और फोटोग्राफर के साथ धक्का-मुक्की की गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसानों ने सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक राजमार्ग के मुख्य रास्ते को जाम कर दिया, हालांकि प्रशासन के बार-बार अनुरोध करने पर उन्होंने दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले एक मार्ग को खोलना पड़ा।

पत्रकारों से साथ धक्का-मुक्की की सूचना मिलने के बाद भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रदर्शन करने वाले समूह में शामिल युवाओं को पत्रकारों के साथ गलत व्यवहार करने को लेकर डांट लगायी। बीकेयू के राज्य प्रमुख राजबीर सिंह ने बताया कि बरेली और रामपुर से आ रहे कुछ किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉली को स्थानीय पुलिस ने रोक दिया था, उसी के विरोध में राजमार्ग जाम किया गया।

लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से फैलने लगी कि जिन पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की की गई, उनमें वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम भी शामिल थे। दरअसल, ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें दावा किया गया कि किसान धरना प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने न केवल मार-पिटाई की बल्कि उनके कपड़े भी फाड़े और कैमरा भी छीन लिया।

विनय कुमार नाम के ट्विटर यूजर ने ये वीडियो शेयर करते हुए कहा कि किसान नेता राकेश टिकैत ने मंच से किसानों को इस मामले को लेकर फटकार भी लगाई।

इसके बाद जब लोगों ने इस वीडियो को शेयर करना शुरू किया, तो खुद अजीत अंजुम ने इस बारे में स्पष्टीकरण जारी किया। अजीत अंजुम ने अपने ट्विटर अकाउंट से इन खबरों को फर्जी बताते हुए लिखा, ‘कुछ लोग गलत जानकारी के साथ ये वीडियो वायरल कर रहे हैं। किसी फोटोग्राफर के साथ किसी बात पर कुछ लड़कों की बहस हुई। फिर झगड़े जैसी नौबत देख मैं और मेरे जैसे कई लोग भागकर बीच बचाव करने पहुंचे। उसी वक्त का ये वीडियो है।’

इसके बाद उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘फर्जी जानकारी को वायरल करने वाला तंत्र अब भी लगा है। फिर कह रहा हूं मेरे साथ किसी ने कोई धक्कामुक्की नहीं की। न किसी से झगड़ा हुआ। हमने बीच-बचाव करके उन्हें अलग किया, जो किसी बात पर एक फोटोग्राफर से उलझे थे। ये उन सबकी सूचना के लिए है, जो लगातार फोन कर रहे हैं।’

 


टैग्स पत्रकार कैमरामैन अजित अंजुम वायरल न्यूज फेक
सम्बंधित खबरें

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

20 minutes ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

40 minutes ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

3 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

4 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

40 minutes ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

20 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

4 hours ago