होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘ZEE’ ने विक्रम लाड को किया नियुक्त, सौंपी यह जिम्मेदारी
‘ZEE’ ने विक्रम लाड को किया नियुक्त, सौंपी यह जिम्मेदारी
विक्रम लाड ने अपनी लिंक्डइन पोस्ट में इस नई भूमिका की घोषणा की।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) ने विक्रम लाड को बिजनेस हेड के पद पर नियुक्त किया है। उन्होंने अपनी लिंक्डइन पोस्ट में इस नई भूमिका की घोषणा की।
अपनी इस नई भूमिका में वह कंपनी की स्ट्रैटेजी, मर्जर और एक्विजिशन (M&A), और बिजनेस डेवेलपमेंट का नेतृत्व करेंगे। वह ‘जी टीवी’ के खास शोज और कंटेंट स्ट्रैटेजी को नया आकार देने पर ध्यान देंगे। इसके साथ ही, वह ‘हमारा परिवार’ प्रोग्राम की प्रॉफिट एंड लॉस (P&L) सहित बिजनेस डेवेलपमेंट (BD), स्ट्रैटेजिक मार्केटिंग और पार्टनरशिप की भी देखरेख करेंगे।
अपनी लिंक्डइन पोस्ट में विक्रम लाड ने लिखा है, ‘मुझे खुशी है कि मैं जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड में बिजनेस हेड के रूप में अपनी नई भूमिका शुरू कर रहा हूं। डॉ. सुभाष चंद्रा जी से मिलकर इस प्रोजेक्ट पर चर्चा करना मेरे लिए काफी सम्मान की बात है। मुझ पर भरोसा करने और मुझे 'हमारा परिवार' शो का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद।’
बता दें कि पूर्व में विक्रम लाड ‘किंट्री’ (Kintree), ‘अनशॉट्स’ (Unshots), ‘चिंगारी’ (Chingari) और ‘वैलोरस मीडिया’ (Valorous Media) जैसी जानी-मानी कंपनियों के लिए काम कर चुके हैं।
टैग्स जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड बिजनेस हेड जील विक्रम लाड