होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Viacom18 में इस बड़े पद से जुड़े अमित कुमार सिन्हा
Viacom18 में इस बड़े पद से जुड़े अमित कुमार सिन्हा
इस साल की शुरुआत में अमित कुमार सिन्हा ने ‘स्टार इंडिया’ में करीब दस साल तक अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद यहां से अलविदा कहकर ‘सोनी लिव’ के साथ नई पारी शुरू की थी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘वायकॉम18 स्पोर्ट्स’ (Viacom18 Sports) ने अमित कुमार सिन्हा को वाइस प्रेजिडेंट और प्राइसिंग व रेवेन्यू स्ट्रैटेजी हेड के पद पर नियुक्त किया है। बता दें कि इस साल की शुरुआत में अमित कुमार सिन्हा ने ‘स्टार इंडिया’ (Star India) में करीब दस साल तक अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद यहां से अलविदा कह दिया था।
इसके बाद उन्होंने ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ के ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म ‘सोनी लिव’ (SonyLIV) के साथ बतौर हेड (Pricing & Revenue Strategy) अपनी नई पारी शुरू की थी। ‘स्टार‘ में अमित कुमार सिन्हा बतौर एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट (Product & Revenue Strategy) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
अपनी नई पारी के बारे में अमित कुमार सिन्हा ने अपनी लिंक्डइन पोस्ट में कहा है, ‘वायकॉम18 स्पोर्ट्स में नए सफर को लेकर काफी रोमांचित हूं। मुझे एक सम्मानित टीम का हिस्सा बनाने के लिए #sonyliv #SPNI का आभार। सभी शुभचिंतकों को बहुत-बहुत धन्यवाद।’
करीब 15 वर्ष के अपने करियर के दौरान सिन्हा ‘ब्लूमबर्ग यूटीवी‘ (Bloomberg UTV), ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड‘ (ZEEL) और ‘ईटीवी नेटवर्क‘ (ETV Network) के साथ भी काम कर चुके हैं।
टैग्स स्टार वायकॉम18 अपॉइंटमेंट सोनी लिव अमित कुमार सिन्हा स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्ट