होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े पद पर Viacom18 से जुड़े अनिल जयराज

इस बड़े पद पर Viacom18 से जुड़े अनिल जयराज

‘वायकॉम18’ को जॉइन करने से पहले अनिल जयराज करीब साढ़े छह साल से ‘स्टार स्पोर्ट्स’ (Star Sports) में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (Ad Sales) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी ‘वायकॉम18’ (Viacom 18) ने अनिल जयराज को सीईओ (स्पोर्ट्स) के पद पर नियुक्त किया है। वह खेल संपत्तियों (sports properties) के अधिग्रहण (acquisition), प्रसारण (broadcasting) और मुद्रीकरण (broadcasting) में कंपनी का नेतृत्व करेंगे। ‘वायकॉम18’ को जॉइन करने से पहले अनिल जयराज करीब साढ़े छह साल से ‘स्टार स्पोर्ट्स’ (Star Sports) में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (Ad Sales) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

अनिल जयराज की नियुक्ति के बारे में ‘नेटवर्क18’ (Network18) के चेयरमैन आदिल जैनुलभाई का कहना है, ‘देश में एक प्रमुख मीडिया और एंटरटेनमेंट नेटवर्क के रूप में वायकॉम18 सभी प्लेटफार्म्स पर अपनी पेशकश कर रहा है। हमारा मानना है कि अपने 800 मिलियन से ज्यादा व्युअर्स को संपूर्ण मनोरंजन देने के हमारे वादे में स्पोर्ट्स भी एक महत्वपूर्ण श्रेणी है। अपने विशाल अनुभव के साथ अनिल हमारे नवीनतम स्पोर्ट्स वर्टिकल का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’

वहीं, अनिल जयराज का कहना है, ‘भारत में खेल आयोजन केवल एक या दो खेलों में आगे बढ़े हैं। दर्शकों के बीच नए प्रतिस्पर्धी खेलों के प्रति रुझान बढ़ रहा है। मैं स्पोर्ट्स कैटेगरी में वायकॉम18 नेटवर्क को आगे बढ़ाने को लेकर उत्साहित हूं।’

बता दें कि जयराज के नेतृत्व में ‘स्टार स्पोर्ट्स’ का विज्ञापन राजस्व (ad revenue) वर्ष 2015 में प्रति वर्ष 1000 करोड़ रुपये से बढ़कर 2021 में 3000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया।‘स्टार’ से पहले अनिल जयराज ‘पिडिलाइट’ (Pidilite) में बतौर चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।


टैग्स सीईओ वायकॉम18 स्टार स्पोर्ट्स आदिल जैनुलभाई नियुक्ति अनिल जयराज अप्वॉइंटमेंट
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

47 minutes ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

2 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

13 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

16 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

16 hours ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

16 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

23 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

13 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

23 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago