होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Outlook Magazine को बाय बोलकर वरिष्ठ पत्रकार भावना विज ने अब इस दिशा में बढ़ाए कदम

Outlook Magazine को बाय बोलकर वरिष्ठ पत्रकार भावना विज ने अब इस दिशा में बढ़ाए कदम

आउटलुक मैगजीन के अलावा विज पूर्व में द पॉयनियर, द इकनॉमिक टाइम्स, द इंडियन एक्सप्रेस और इंडिया टुडे के साथ काम कर चुकी हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

वरिष्ठ पत्रकार भावना विज ने नई दिशा में कदम बढ़ाते हुए ब्रिटिश उच्चायोग का रुख किया है। उन्होंने यहां पर बतौर सीनियर पॉलिटिकल इकनॉमी एडवाइजर के रूप में जॉइन किया है। इस बात की घोषणा विज ने खुद एक ट्वीट में की है।

अपने ट्वीट में भावना विज ने लिखा है, ‘नई शुरुआत! आउटलुक मैगजीन में पॉलिटिकल एडवाइजर से ब्रिटिश उच्चायोग में वरिष्ठ राजनीतिक अर्थव्यवस्था सलाहकार की रोमांचक नई भूमिका तक...।’

बता दें कि भावना विज इससे पहले ‘आउटलुक’ मैगजीन में बतौर पॉलिटिकल एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। वर्ष 2016 से यहां पर कार्यरत विज ने हाल ही में यहां से अलविदा कह दिया था।

अपने तीन दशक लंबे करियर में विज ने क्राइम व हेल्थ आदि बीट के अलावा पीएमओ ऑफिस से लेकर गृह मंत्रालय, रेलवे मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और डिफेंस मंत्रालय जैसे प्रमुख मंत्रालयों को कवर किया है।

विज ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत ‘द पॉयनियर’ (The Pioneer) से की थी। इसके अलावा पूर्व में वह ‘द इकनॉमिक टाइम्स’ (The Economic Times), ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ (The Indian Express) और ‘इंडिया टुडे’ (India Today) में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।


टैग्स आउटलुक पॉलिटिकल एडिटर राजनीतिक संपादक भावना विज ब्रिटिश उच्चायोग राजनीतिक अर्थव्यवस्था सलाहकार
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

8 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

8 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

10 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

12 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

23 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

8 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

10 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

10 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

6 hours ago