होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / DISCOVERY को अलविदा कहने के बाद वेदनारायण सरदेशपांडे ने शुरू किया नया सफर

DISCOVERY को अलविदा कहने के बाद वेदनारायण सरदेशपांडे ने शुरू किया नया सफर

सरदेशपांडे को ई-कॉमर्स, एफएमसीजी और एडवर्टाइजिंग सेक्टर्स में काम करने का काफी अनुभव है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

पिछले दिनों ‘डिस्कवरी’ (Discovery) के मार्केटिंग हेड के पद से इस्तीफा देने के बाद वेदनारायण सरदेशपांडे ने ऑनलाइन कोडिंग ऐप ‘व्हाइटहैट जूनियर’ (WhiteHat Jr) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने यहां पर ब्रैंड मार्केटिंग के ग्लोबल हेड के तौर पर जॉइन किया है।

सरदेशपांडे ने वर्ष 2016 में ‘डिस्कवरी’ में मार्केटिंग एंड ऑडियंस डेवलपमेंट के डायरेक्टर के पद पर जॉइन किया था। इसके बाद साल 2017 में उन्हें डायरेक्टर (ओरिजिनल कंटेंट एंड मार्केटिंग) पद की जिम्मेदारी दी गई। 2019 में उन्हें मार्केटिंग हेड के पद पर पदोन्नत किया गया।

पिछले 3 वर्षों में उन्होंने नेटवर्क के सभी ब्रैंड्स जैसे ब्रैंड मार्केटिंग, आईपी क्रिएशन और डिजिटल मार्केटिंग का नेतृत्व किया। प्रीमियम नेटवर्क ब्रैंड्स के लिए उन्होंने 50 घंटे से अधिक लॉन्ग-फॉर्म और शॉर्ट-फॉर्म ओरिजनल प्रॉडक्शन को डेवलेप किया। उन्होंने ‘वाइल्ड विद सुपरस्टार रजनीकांत’ (Wild with Superstar Rajnikanth) से लेकर ‘मैन वर्सेज वाइल्ड विद पीएम मोदी’ (Man vs Wild with PM Modi) जैसे कुछ चर्चित शोज की मार्केटिंग कैंपेन को संभाला।

‘डिस्कवरी’ से पहले सरदेशपांडे को देश और एशिया में ई-कॉमर्स (अमेजॉन इंडिया), एफएमसीजी (मोंडेलेज इंटरनेशनल) और ऐडवर्टाइजिंग (ओगिल्वी) सेक्टर में रहते हुए मार्केटिंग में काम करने का करीब 10 साल का अनुभव है।


टैग्स डिस्कवरी वेदनारायण सरदेशपांडे व्हाइटहैट जूनियर
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

16 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

16 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

18 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

20 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

16 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

18 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

10 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

7 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

18 hours ago