होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े पद पर अब 'भारत एक्सप्रेस' से जुड़े वरुण कोहली

इस बड़े पद पर अब 'भारत एक्सप्रेस' से जुड़े वरुण कोहली

कई बड़े संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके वरुण कोहली ने अब उपेंद्र राय के नेतृत्व में जल्द लॉन्च होने वाले न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ में अपनी नई पारी शुरू की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

कई बड़े संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके वरुण कोहली ने अब उपेंद्र राय के नेतृत्व में जल्द लॉन्च होने वाले न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) में बतौर चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) जॉइन कर लिया है। वह अभी तक स्पोर्ट्स मार्केटिंग और मीडिया राइट्स कंपनी ‘स्पोर्टी सॉल्यूशंज प्राइवेट लिमिटेड’ (Sporty Solutionz Pvt Ltd) में बतौर चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे।

अपनी इस भूमिका में कोहली स्पोर्ट्स मीडिया यूनिट ‘इनसाइडस्पोर्ट’ (InsideSport) सहित ‘स्पोर्टी सॉल्यूशंज प्राइवेट लिमिटेड’ समूह की सभी कंपनियों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इससे पहले वह ‘आईटीवी नेटवर्क‘ में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) की भूमिका में थे। 

बता दें कि वरुण कोहली को 28 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह एक अनुभवी सेल्स स्पेशलिस्ट हैं और उन्हें बिजनेस के विकास और मैनेजमेंट स्ट्रैटेजी तैयार करने में विशेषज्ञता हासिल है। उन्होंने तमाम संस्थानों में टॉप और बॉटम लाइन से लेकर संस्थानों की दक्षता में इजाफा किया है।

वरुण कोहली ‘आईटीवी नेटवर्क’ में आठ साल से ज्यादा समय तक अपनी भूमिका निभा चुके हैं। इससे पूर्व वह ‘नेटवर्क18’, ‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड’, ‘एचटी मीडिया लिमिटेड’ और ‘अमर उजाला प्रकाशन’ समेत तमाम प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

कोहली ने उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद स्थित ‘शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज’ (SIMS) से मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने ‘वाईएमसीए’ (YMCA) से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा वह ‘रिजल्ट्स कोचिंग सिस्टम्स’ (Results Coaching Systems) से सर्टिफाइड कोच भी हैं।

वरुण कोहली की नियुक्ति के बारे में ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी व एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय का कहना है, ‘वरुण कोहली को मीडिया, मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में काम करने का काफी अनुभव है। वह तमाम प्रमुख संस्थानों में प्रमुख भूमिकाएं निभा चुके हैं। उनका व्यापक अनुभव और इंडस्ट्री पर मजबूत पकड़ से भारत एक्सप्रेस को नई ऊंचाइयों पर पहुंचने में काफी मदद मिलेगी।’ 


टैग्स सीईओ वरुण कोहली उपेंद्र राय नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर जॉइनिंग भारत एक्सप्रेस
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

19 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

19 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

21 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

23 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

19 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

20 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

13 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

10 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

21 hours ago