होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Viacom18 में 40% हिस्सेदारी खरीदेंगे उदय शंकर और जेम्स मर्डोक: रिपोर्ट्स
Viacom18 में 40% हिस्सेदारी खरीदेंगे उदय शंकर और जेम्स मर्डोक: रिपोर्ट्स
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उदय शंकर कंपनी के संचालन में अहम भूमिका निभाएंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘स्टार’ (Star) व ‘डिज्नी इंडिया’ (Disney India) के पूर्व चेयरमैन उदय शंकर और रूपर्ट मर्डोक के बेटे व मीडिया दिग्गज जेम्स मर्डोक (James Murdoch) के बारे में खबर है कि वे ‘वायकॉम18’ (Viacom18) में करीब 40 प्रतिशत हिस्सेदारी (stake) खरीदने की योजना बना रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उदय शंकर और जेम्स मर्डोक कथित रूप से ‘वायकॉम18’ में 12 हजार करोड़ रुपये का निवेश कर रहे हैं। इनमें से अधिकांश निवेश प्राइमरी इंफ्यूजन फंड्स (primary infusion of funds) के द्वारा किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उदय शंकर कंपनी के संचालन में अहम भूमिका निभाएंगे।
टैग्स उदय शंकर वायकॉम18 जेम्स मर्डोक हिस्सेदारी