होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘इंडिया टुडे’ ग्रुप में साहिल जोशी को दोहरी जिम्मेदारी, नागार्जुन को साउथ की कमान

‘इंडिया टुडे’ ग्रुप में साहिल जोशी को दोहरी जिम्मेदारी, नागार्जुन को साउथ की कमान

‘इंडिया टुडे’ (India Today) ग्रुप में हाल ही में हुए अहम प्रमोशंस की कड़ी में दो और वरिष्ठ पत्रकारों को नई और बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago

‘इंडिया टुडे’ (India Today) ग्रुप में हाल ही में हुए अहम प्रमोशंस की कड़ी में दो और वरिष्ठ पत्रकारों को नई और बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन प्रमोशंस के तहत साहिल जोशी को अब वेस्ट ब्यूरो का भी हेड बनाया गया है। इस नई भूमिका में वे पश्चिम भारत में समूह की पूरी संपादकीय टीम का नेतृत्व करेंगे।

गुजरात, गोवा, दमन और दीव जैसे राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में टीवी ऑपरेशंस के तहत काम कर रहे रिपोर्टर अब सीधे उन्हीं को रिपोर्ट करेंगे। वे इन सभी राज्यों के बीच एक समन्वयक की भूमिका निभाएंगे।

इस बारे में कंपनी की ओर से जारी इंटरनल मेल में कहा गया है, ‘साहिल जोशी पिछले 23 वर्षों से इंडिया टुडे ग्रुप के साथ जुड़े हैं और उन्होंने महाराष्ट्र ब्यूरो को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है। आज यह यूनिट प्रतिस्पर्धी चैनलों के लिए एक मिसाल बन चुकी है। उनके नेतृत्व में शुरू किया गया ‘मुंबई तक’ डिजिटल चैनल भी काफी सफल रहा है। इसके अलावा वे अब आज तक पर शाम 5 बजे के एंकर के रूप में भी एक लोकप्रिय चेहरा बन चुके हैं, जहां उनकी टीआरपी लगातार टॉप पर बनी हुई है।’

वहीं, नागार्जुन द्वारकनाथ को साउथ ब्यूरो का हेड नियुक्त किया गया है। कंपनी के अनुसार, ‘अब कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और पुडुचेरी में काम कर रहे रिपोर्टर सीधे उन्हें रिपोर्ट करेंगे। नागार्जुन पहले कर्नाटक के कवरेज की कमान संभाल चुके हैं और अब उसी जोश के साथ पूरे दक्षिण भारत की टीम का नेतृत्व करेंगे।’

इंडिया टुडे ग्रुप ने अपने इंटरनल मेल में दोनों वरिष्ठ पत्रकारों को बधाई दी है और कहा है, ‘हमें यह देखकर खुशी हो रही है कि हमारी आंतरिक प्रतिभाएं अब बड़ी भूमिकाएं निभा रही हैं। यह न सिर्फ हमारे संपादकीय मूल्यों को और मजबूत करता है, बल्कि इस बात का प्रमाण भी है कि हमने वर्षों में एक मजबूत टीम तैयार की है। हमारे न्यूज़रूम में मेहनत और प्रतिभा को हमेशा सराहा और सम्मानित किया जाता है।’


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

5 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

7 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

9 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

20 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

6 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

7 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

6 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

7 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

3 hours ago