होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ज्यादा दिन नहीं चला 'पत्रकारों' का ये फंडा
ज्यादा दिन नहीं चला 'पत्रकारों' का ये फंडा
तमाम शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने गठित की थी जांच टीम
पंकज शर्मा 6 years ago
खुद को पत्रकार बताकर लोगों को धमकाना और उनसे अवैध वसूली करना दो युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया है। यह मामला उत्तर प्रदेश सम्भल का है। सम्भल पुलिस कप्तान यमुना प्रसाद के अनुसार, पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक खुद को पत्रकार बताकर गांव व सरकारी दफ्तरों में जाकर अवैध वसूली करते हैं।
ये युवक विडियो बनाकर सरकारी कर्मचारियों को ब्लैकमेल भी करते हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने एक टीम गठित कर जांच के बाद दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह खुद को पत्रकार बताकर लोगों को डरा-धमका वसूली करते हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स फर्जी पत्रकार अवैध वसूली