होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TV18 और E18 का ‘नेटवर्क18’ में होगा विलय

TV18 और E18 का ‘नेटवर्क18’ में होगा विलय

संबंधित कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपनी बैठकों में स्कीम ऑफ अरैंजमेंट को अपनी मंजूरी दे दी है। इस विलय के लिए एक अप्रैल की तारीख तय की गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘नेटवर्क18’ (Network18) और ‘टीवी18’ (TV18) ने बुधवार को एक स्कीम ऑफ अरैंजमेंट का ऐलान किया है। इसके तहत टीवी18 और E18 का विलय नेटवर्क18 के साथ किया जाएगा। बता दें कि मनीकंट्रोल की वेबसाइट और ऐप के संचालन का जिम्मा E18 के पास है। बताया जाता है कि इस विलय का मकसद नेटवर्क18 समूह के टीवी और डिजिटल न्यूज सेगमेंट को जोड़कर एक कंपनी तैयार करना है, ताकि यह देश का सबसे बड़ा मीडिया प्लेटफॉर्म बन सके।  

कंपनी के अनुसार, यह विलय नेटवर्क18 को अपने कारोबार को मजबूत करने और आगे बढ़ाने में सक्षम बनाएगा। यह सभी शेयरधारकों को एक सूचीबद्ध इकाई के माध्यम से समूह के मीडिया बिजनेस में भाग लेने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा।

इस विलय के बाद बनने वाली इकाई में टीवी18 का टीवी पोर्टफोलियो (16 भाषाओं में 20 न्यूज चैनल और CNBCTV18.COM), नेटवर्क18 की डिजिटल प्रॉपर्टीज (13 भाषाओं में news18.com का प्लेटफॉर्म और फर्स्टपोस्ट) और मनीकंट्रोल की वेबसाइट और ऐप शामिल है। जियो सिनेमा के पोर्टफोलियो और 40 टीवी चैनल्स के साथ वायकॉम18 सीधे तौर पर नेटवर्क18 की सहायक इकाई (direct subsidiary) होगी। बुक माय शो (BookMyShow) में नेटवर्क18 का निवेश जारी रहेगा।  

संबंधित कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपनी बैठकों में स्कीम ऑफ अरैंजमेंट को अपनी मंजूरी दे दी है। इस विलय के लिए एक अप्रैल की तारीख तय की गई है। अरेंजमेंट की शर्तों के तहत TV18 के 172 शेयर के बदले नेटवर्क18 के 100 शेयर मिलेंगे। वहीं E18 के एक शेयर के बदले नेटवर्क18 के 19 शेयर मिलेंगे। स्कीम ऑफ अरैंजमेंट के लिए सभी आवश्यक अनुमोदन प्राप्त किए जा रहे हैं।


टैग्स नेटवर्क18 टीवी18 मिंट विलय ईटी18
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

21 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

22 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

15 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago