होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी चैनल्स को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी कवरेज में सतर्कता बरतनी चाहिए: राहुल महाजन

टीवी चैनल्स को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी कवरेज में सतर्कता बरतनी चाहिए: राहुल महाजन

राहुल महाजन ने सोशल मीडिया और मुख्यधारा मीडिया के बीच फर्क करने की जरूरत पर भी जोर दिया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे) के अवसर पर एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप की ओर से एक विशेष वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय मीडिया जगत की जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिम्मेदार पत्रकारिता का उत्सव मनाना और मीडिया की बदलती भूमिका पर विचार-विमर्श करना था।

वेबिनार में शामिल प्रमुख वक्ताओं में आलोक मेहता (वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित), प्रो. (डॉ.) के. जी. सुरेश (वरिष्ठ मीडिया विशेषज्ञ और निदेशक, इंडिया हैबिटैट सेंटर), राहुल महाजन (वरिष्ठ पत्रकार) और मुकेश शर्मा (डायरेक्टर, जर्नलिज्म- कलेक्टिव न्यूजरूम) शामिल रहे।

वरिष्ठ पत्रकार राहुल महाजन ने एक्सचेंज4मीडिया के वेबिनार में सरकार की हालिया एडवाइजरी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि टीवी चैनल्स को राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य अभियानों की रिपोर्टिंग में अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से इस तरह की एडवाइजरी पहले भी जारी की जाती रही हैं और मुख्यधारा मीडिया ने आमतौर पर इनका पालन किया है।

उन्होंने कहा, “2611 के बाद से मीडिया ने अपनी रिपोर्टिंग में कई अहम सबक सीखे हैं। अब खबरों की कवरेज में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है कि ऐसी कोई जानकारी प्रसारित न हो जिससे देश की सुरक्षा या सुरक्षा बलों को नुकसान हो।”

राहुल महाजन ने सोशल मीडिया और मुख्यधारा मीडिया के बीच फर्क करने की जरूरत पर भी जोर दिया। उनके अनुसार, “हमें यह समझना होगा कि सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों और मुख्यधारा मीडिया की रिपोर्टिंग में अंतर है। दर्शकों को भी यह विवेकपूर्वक तय करना चाहिए कि वे अपनी जानकारी किन स्रोतों से ले रहे हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि आज मीडिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए जा रहे हैं और इसका एक कारण यह है कि कई बार कॉर्पोरेट स्वामित्व वाले मीडिया संस्थानों में पत्रकारों पर खबरों को दिखाने या न दिखाने को लेकर दबाव डाला जाता है। “मीडिया हाउसों को इस बात पर आत्ममंथन करना होगा कि क्या वे स्वतंत्र पत्रकारिता कर पा रहे हैं या उनके व्यावसायिक हितों के कारण संपादकीय स्वतंत्रता प्रभावित हो रही है,” उन्होंने कहा।

प्रेस की स्वतंत्रता के सवाल पर राहुल महाजन ने माना कि सरकारों या सत्ताधारी दलों की ओर से मीडिया पर खबरों को प्रभावित करने का दबाव आता है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि दबाव केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि कानूनी और कॉर्पोरेट स्तर पर भी होता है। 

उन्होंने अंत में कहा कि मीडिया में एक नए मॉडल की जरूरत है जो स्वतंत्रता और पारदर्शिता को प्राथमिकता दे। उन्होंने कहा, “शायद हमें पब्लिक फंडेड मीडिया जैसे मॉडल पर भी विचार करना चाहिए, जिससे मीडिया को किसी कॉर्पोरेट या राजनीतिक दबाव के बिना निष्पक्ष रूप से काम करने की आजादी मिल सके।” 

यहां देखें वीडियो:


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

12 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

13 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

14 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

16 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

13 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

14 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

7 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

4 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

14 hours ago