होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लालू को ये शब्द बोल बुरे फंस गए एंकर, खूब हो रहा बवाल

लालू को ये शब्द बोल बुरे फंस गए एंकर, खूब हो रहा बवाल

टीवी डिबेट शो के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के कार्यकर्ता भड़क गए और जमकर हंगामा किया

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

टीवी डिबेट शो के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब शो को होस्ट कर रहे एंकर ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को 'ललुआ' कहकर संबोधित कर दिया। हालांकि, आरजेडी समर्थकों के भड़कने पर एंकर ने माफी मांगकर किसी तरह स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद भी काफी देर तक हंगामा होता रहा।

यह घटना बिहार के मुंगेर जिले में जुड़ी है। ‘एबीपी न्यूज’ की लाइव डिबेट में एंकर अनुराग मुस्कान नेताओं से सवाल कर रहे थे। उसी दौरान लालू के लिए उन्होंने ‘ललुआ’ शब्द का इस्तेमाल किया। डिबेट आगे बढ़ती, उसी बीच कुछ लालू समर्थक मंच पर जबरन आए और मुस्कान से उलझने लगे। आरजेडी समर्थक धमकाते हुए बोले कि 'ललुआ' कौन बोला? आप हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए अपशब्द नहीं इस्तेमाल कर सकते हैं। इस बीच अनुराग मुस्कान उन्हें समझाते रहे कि उन्होंने लालू के लिए प्यार से इस शब्द का इस्तेमाल किया था।

इस घटना के बाद आरजेडी ने टि्वटर पर मामले का विडियो भी पोस्ट किया। नाराजगी जताते हुए उसके साथ लिखा, ‘एबीपी न्यूज के पत्रकार अनुराग मुस्कान ने अकारण जातिवादी सोच के चलते लालूजी को जातिसूचक, हेयसूचक ‘ललुआ’ कहा! पत्रकारिता धर्म का निर्वाह हो! पत्रकारिता निम्नतम स्तर पर पहुंच चुकी है! जिस जातिवाद के खिलाफ, दलित पिछड़ों के सम्मान की लालू जी ने जंग लड़ी वह जंग आज भी जारी है!’

हालांकि, बाद में मुस्कान ने गलती मानी। उन्होंने उस क्लिप को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘कई दिनों से बिहार में हूं। यहां लोगों के मुंह से लालू जी के लिए लाड और प्यार से अक्सर ये संबोधन सुना। मैंने लाइव डिबेट में इस संबोधन पर आपत्ति जताए जाने के बाद अपने स्पष्टिकरण में भी यही कहा, लेकिन फिर भी अगर इस शब्द से किसी की भावनाओं को ठेस पंहुची हो तो मुझे बेहद खेद है।’


टैग्स लालू प्रसाद यादव अनुराग मुस्कान ललुआ आरजेडी
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

5 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

7 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

9 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

20 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

5 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

7 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

3 hours ago