होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एंटरटेनमेंट जगत के ये बड़े नाम WAVES समिट के एडवाइजरी बोर्ड में शामिल
एंटरटेनमेंट जगत के ये बड़े नाम WAVES समिट के एडवाइजरी बोर्ड में शामिल
सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) के सलाहकार बोर्ड में एंटरटेनमेंट व मीडिया इंडस्ट्री की कई प्रमुख हस्तियों को शामिल किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) के सलाहकार बोर्ड में एंटरटेनमेंट व मीडिया इंडस्ट्री की कई प्रमुख हस्तियों को शामिल किया है।
इन हस्तियों ने अपने-अपने क्षेत्र में खास पहचान बनाई है। बोर्ड में शामिल प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
-
अनुपम खेर, अभिनेता
-
भूषण कुमार, चेयरमैन एवं एमडी, टी-सीरीज़
-
चिरंजीवी, अभिनेता
-
दीपिका पादुकोण, अभिनेत्री
-
दिलजीत दोसांझ, गायक व अभिनेता
-
एकता कपूर, निर्देशक व निर्माता
-
हेमा मालिनी, अभिनेत्री
-
कविता विनोद खन्ना, संस्थापक-ट्रस्टी, विनोद खन्ना फाउंडेशन
वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) मीडिया व एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में संवाद, सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच है।
इस आयोजन में इंडस्ट्री जगत के दिग्गज, निवेशक और इनोवेटर्स एक साथ आएंगे ताकि इंडस्ट्री के भविष्य, वैश्विक व्यापार और संभावनाओं पर चर्चा की जा सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई में WAVES समिट में शामिल होंगे और इस दौरान एक सीईओ समिट की अध्यक्षता भी करेंगे।
दिसंबर 2024 में प्रधानमंत्री ने वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) के लॉन्च की घोषणा की थी। उन्होंने इसे भारत को वैश्विक कंटेंट निर्माण का केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया था। साथ ही, उन्होंने रचनात्मक क्षेत्र में काम कर रहे युवाओं से इस समिट से जुड़ने का आह्वान किया था।
बता दें कि WAVES 2025 का आयोजन 1 मई से 4 मई तक मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा।
टैग्स