होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने यूं समझाया न्यूज और क्रेडिबिलिटी के बीच का ‘गणित’

वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने यूं समझाया न्यूज और क्रेडिबिलिटी के बीच का ‘गणित’

‘एनबीए’ के प्रेजिडेंट और ‘इंडिया टीवी’ के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा का कहना है कि ब्रैंड और ऐडवर्टाइजर्स ने हमेशा से बैलेंस्ड न्यूज का सम्मान और समर्थन किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

इन दिनों न्यूज चैनल्स के कंटेंट को लेकर तमाम तरह की बहस और चर्चाएं हो रही हैं। इन सबके बीच ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन’ (NBA) का पूरा जोर संतुलित न्यूज (balanced news) पर है। ‘एनबीए’ के प्रेजिडेंट और ‘इंडिया टीवी’ के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा  का कहना है कि ब्रॉडकास्टर्स के साथ-साथ उनके सभी हितधारकों (stakeholders) के लिए बैलेंस्ड न्यूज ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है।

शर्मा के अनुसार, किसी भी न्यूज ब्रॉडकास्टर्स के लिए क्रेडिबिलिटी सर्वोपरि है इसके साथ ही यह सबसे महत्वपूर्ण भी है। कंटेंट की क्रेडिबिलिटी के कारण ही लॉकडाउन के बावजूद कुछ न्यूज चैनल्स की व्युअरशिप में काफी इजाफा देखने को मिला। लॉकडाउन के दो हफ्तों में न्यूज जॉनर की ग्रोथ कोविड-19 से पहले की तुलना में 298 प्रतिशत तक बढ़ गई। यहां तक कि अनलॉक की प्रक्रिया के दौरान भी न्यूज व्युअरशिप ने विभिन्न भाषाओं के ‘जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स’ (GEC) के प्राइम टाइम में भी काफी कटौती की।

एनबीए के चेयरमैन के अनुसार, ‘न्यूज में क्रेडिबिलिटी बहुत जरूरी है। यह हमारा कर्तव्य है कि हम निष्पक्ष और निडर तरीके से संतुलन बनाए रखते हुए तथ्यों को प्रस्तुत करें। गंभीर मामलों में नाटकीयता दिखाना और कल्पना के आधार पर चीजें प्रस्तुत करना काफी गैरजिम्मेदाराना और असंवेदनशील है। बिना किसी का पक्ष लिए ईमानदारी और सच्चाई के साथ सामने रखे गए तथ्यों का हमेशा प्रभाव पड़ेगा।’

ऑब्जेक्टिव न्यूज रिपोर्टिंग किस तरीके से बड़े पैमाने पर मदद कर सकती है, इसका उदाहरण देते हुए शर्मा ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती के साथ हुई दरिंदगी और बाद में पुलिस-प्रशासन द्वारा अपनाए गए रुख के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इंडिया टीवी की न्यूज रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लेते हुए इस शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया।’

इस सवाल के बारे में कि क्या गैरजरूरी ड्रामे की कमी एडवर्टाइजर्स को दूर कर देती है? रजत शर्मा का कहना है कि यदि टैम (TAM) नंबर्स की बात करें तो ऐड रेवेन्यू के मामले में न्यूज जॉनर ने सबसे ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है। टैम डाटा के अनुसार, अगस्त-सितंबर के दौरान न्यूज जॉनर के ऐड वॉल्यूम का शेयर 31 प्रतिशत रहा है और इसने जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स के शेयर (26 प्रतिशत) को पीछे छोड़ दिया है।   

रजत शर्मा के अनुसार, ‘ऐडवर्टाइजर्स के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि वह अपने ब्रैंड्स को किस तरह के माहौल में पेश कर रहे हैं। यहां पर क्रेडिबिलिटी, निष्पक्षता और व्युअर्स का भरोसा जुड़ा होता है। विशेष रूप से ऐसे मामले जहां किसी की जिंदगी, गरिमा या धार्मिक भावना शामिल होती है, ब्रॉडकास्टर्स के साथ-साथ ऐडवर्टाइजर्स की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। हमारे देश में व्युअर्स लोगों को परेशान करने अथवा प्रताड़ित करने की सराहना नहीं करते हैं। कोई भी चैनल नाटकीयता का इस्तेमाल कर उनका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल तो हो सकता है, लेकिन यह अस्थायी ही होता है।’

रजत शर्मा का कहना था कि ऐसे चैनल्स जो पत्रकारिता के मानकों की शुचिता को बनाए रखते हैं, उन्हें उच्च कैटेगरी में रखा जाना चाहिए। एनबीए प्रेजिडेंट ने भरोसा जताया कि इस कैटेगरी के न्यूज चैनल्स के बारे में ऐडवर्टाइजर्स भी भली भांति परिचित हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा, ‘मैं इस बात की सराहना करता हूं कि अपने देश में ब्रैंड्स और ऐडवर्टाइजर्स ने हमेशा से बैलेंस्ड न्यूज का सम्मान और सपोर्ट किया है। जब भी न्यूज चैनल द्वारा लोगों को टार्गेट किया गया है या गलत उद्देश्यों के साथ किसी तरह का एजेंडा आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है, उसे ऐडवर्टाइजर्स और मीडिया प्लानर्स से किसी तरह का सपोर्ट नहीं मिला है। जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग को प्रोत्साहित करने के लिए निष्पक्ष न्यूज को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।’


टैग्स न्यूज चैनल्स इंडिया टीवी एनबीए रजत शर्मा न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन
सम्बंधित खबरें

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी : नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 hour ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

14 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

14 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

22 hours ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

15 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

21 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

22 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

22 hours ago