होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / SONY संग विलय के ऐलान के बाद Zee Entertainment के शेयरों ने कुछ यूं भरी ‘उड़ान’
SONY संग विलय के ऐलान के बाद Zee Entertainment के शेयरों ने कुछ यूं भरी ‘उड़ान’
‘जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड’ के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका ने इस विलय के लिए नॉन बाइंडिंग टर्म शीट (non-binding term sheet) पर हस्ताक्षर किए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘जी एंटरटेनमेंट’ के शेयरों में लगभग 24.1 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। बताया जाता है कि ‘जी एंटरटेनमेंट’ के शेयर की कीमत जहां पिछले हफ्ते (16 सितंबर को) 256.8 रुपये थी, वह बढ़कर 314.50 रुपये हो गई है।
‘जी एंटरटेनमेंट’ के शेयर मूल्य में यह उछाल ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ (Sony Pictures Networks) के साथ विलय के सौदे पर हस्ताक्षर करने के मद्देनजर देखा जा रहा है। शेयरों की कीमत ने 52 सप्ताह के उच्च स्तर 306.75 रुपये को पार कर लिया है।
गौरतलब है कि ‘जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड’ ने बुधवार को ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया‘ के साथ विलय की घोषणा की है। ‘जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड’ के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर पुनीत गोयनका ने इस विलय के लिए नॉन बाइंडिंग टर्म शीट (non-binding term sheet) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस विलय के बाद ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ नई इकाई में 1.575 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी और गोयनका नई कंपनी के एमडी और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर बने रहेंगे।
इस बारे में ‘जी एंटरटेनमेंट’ की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘ZEEL के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने Sony Pictures Networks के साथ विलय को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।’ बताया जाता है कि इस विलय के बाद बनने वाली नई इकाई में SPN की हिस्सेदारी 52.93 होगी। बाकी की 47.07 फीसदी हिस्सेदारी ‘जी’ के शेयरधारक लेंगे। डील का ड्यू डिलिजेंस अगले 90 दिनों में पूरा होगा।
टैग्स पुनीत गोयनका जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स मर्जर विलय एसपीएनआई जी-सोनी विलय