होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Network18’ समूह में शीर्ष स्तर पर हुए ये बदलाव
‘Network18’ समूह में शीर्ष स्तर पर हुए ये बदलाव
‘नेटवर्क18’ (Network18) ने तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य को नेविगेट करने के लिए अपनी लीडरशिप टीम में कुछ बदलाव किए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
‘नेटवर्क18’ (Network18) ने तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य को नेविगेट करने के लिए अपनी लीडरशिप टीम में कुछ बदलाव किए हैं। इन बदलावों के तहत पुनीत सिंघवी को समूह का चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर (मुख्य रणनीति अधिकारी) नियुक्त किया गया है, जबकि मितुल संगानी को न्यूज18 डिजिटल का सीईओ बनाया गया है।
अपनी इस भूमिका में सिंघवी अब CoE फंक्शन, सेंट्रल प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी, पार्टनरशिप्स और ऑफ-प्लेटफॉर्म बिजनेस और एडमिन व ऑपरेशंस को समूह स्तर पर लीड करेंगे। वह सीधे ‘नेटवर्क18 मीडिया’ के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल जोशी को रिपोर्ट करेंगे।
वहीं, मितुल संगानी जो पहले समूह के भारतीय भाषाओं के बिजनेस के सीईओ थे, अब न्यूज18 और लोकल18 के प्रोडक्ट, टेक्नोलॉजी, ऑडियंस ग्रोथ और रेवेन्यू की जिम्मेदारी संभालेंगे। नेटवर्क18 (ब्रॉडकास्ट) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर अविनाश कौल अब भारतीय भाषाओं के ब्रॉडकास्ट बिजनेस की कमान संभालेंगे।
‘News18.com’ और ‘Local18’ की सेल्स टीमें अब मितुल संगानी को रिपोर्ट करेंगी। वहीं, संगानी डिजिटल रेवेन्यू को लेकर अविनाश कौल को रिपोर्ट करना जारी रखेंगे और मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल जोशी के साथ मिलकर कार्य करेंगे।
कंपनी के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में ‘नेटवर्क18’ का डिजिटल बिजनेस उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है, जिससे यह ऑडियंस और रेवेन्यू दोनों के लिहाज़ से इंडस्ट्री का एक प्रमुख प्लेयर बन गया है। समूह के पास कई ब्रैंड्स हैं, जिनकी ऑन और ऑफ प्लेटफॉर्म उपस्थिति काफी मजबूत है। आने वाले साल में Moneycontrol, Firstpost और News18 प्रमुख रणनीतिक प्राथमिकताएं होंगी।
टैग्स