होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / SONY संग विलय मामले में Zee एंटरटेनमेंट की याचिका पर NCLAT में आज हो सकती है सुनवाई
SONY संग विलय मामले में Zee एंटरटेनमेंट की याचिका पर NCLAT में आज हो सकती है सुनवाई
अपीलीय निकाय ने इससे पहले ‘नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल’ (NCLT) के आदेश के खिलाफ ZEEL की याचिका पर सुनवाई टाल चुका है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘सोनी’ (SONY) के साथ विलय (Merger) के मामले में ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) की याचिका पर ‘नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल’ (NCLAT) शुक्रवार को यानी आज सुनवाई कर सकता है।
अपीलीय निकाय ने इससे पहले ‘नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल’ (NCLT) के आदेश के खिलाफ ZEEL की याचिका पर सुनवाई टाल चुका है। वहीं, अपनी याचिका में नेटवर्क का कहना था कि उसे अपनी दलीलें पेश करने का मौका नहीं मिला।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 11 मई को ‘नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल’ ने ‘नेशनल स्टॉक एक्सचेंज’ (NSE) और ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ (BSE) से कथित तौर पर विलय के लिए अपनी प्रारंभिक मंजूरी पर पुनर्विचार करने के लिए कहा था, जिसे पूर्व में ‘भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड’ (SEBI) से स्वीकृति मिल चुकी है।
टैग्स जी एंटरटेनमेंट नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज सोनी एंटरटेनमेंट नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल जी-सोनी मर्जर एनसीएलएटी