होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अपने हितों के लिए पब्लिशर्स को इस दिशा में मिलकर आगे आना होगा: पॉल डीगन

अपने हितों के लिए पब्लिशर्स को इस दिशा में मिलकर आगे आना होगा: पॉल डीगन

e4m-DNPA डायलॉग्स के तहत वर्चुअल रूप से हुई राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस के दौरान ‘न्यूज मीडिया कनाडा’ के प्रेजिडेंट और सीईओ पॉल डीगन (Paul Deegan) ने रखे अपने विचार

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘एक्सचेंज4मीडिया’ और ‘डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन’ (DNPA) द्वारा इंटरशनेशनल स्पीकर्स के साथ वर्चुअल राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस (Virtual Roundtable Conferences) के दूसरे एडिशन का आयोजन नौ दिसंबर को किया गया।

e4m-DNPA डायलॉग्स के तहत वर्चुअल रूप से हुई इस राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस के दौरान कनाडा और अमेरिका के जाने-माने विशेषज्ञों के साथ ही इंडियन न्यूज पब्लिशिंग बिजनेस से जुड़े दिग्गजों ने भी पत्रकारिता के बिजनेस पुनर्निर्माण में टेक प्लेटफॉर्म और न्यूज पब्लिशर्स के बीच आदर्श संबंध बनाने के बारे में अपने विचार रखे।

इस दौरान कनाडा के प्रिंट और डिजिटल मीडिया के बारे में ‘न्यूज मीडिया कनाडा’ (News Media Canada) के प्रेजिडेंट और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर पॉल डीगन (Paul Deegan) का कहना था कि वर्तमान में कनाडा में कई छोटे-बड़े पब्लिकेशंस सक्रिय हैं और उनमें से कुछ तो वास्तव में बहुत छोटे उद्यम हैं जो 1200 लोगों की आबादी के लिए अखबार तैयार कर रहे हैं। अब वे बहुत बड़े से बहुत छोटे की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे परिदृश्य में स्वतंत्र प्रेस और विश्वसनीय पत्रकारिता लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण हो जाती है। एक पब्लिशर के लिए पाठकों के प्रति जवाबदेही को देखते हुए यह समझने की जरूरत है कि यह रिपोर्टिंग सटीक है, ईमानदार है और संतुलित है।

पॉल डीगन का यह भी कहना था, ‘बिजनेस मॉडल अव्यवस्थि हो गया है। अखबारों का रेवेन्यू करीब एक दशक अथवा उससे पहले शिखर पर था और आज लगभग पांच बिलियन डॉलर है, वहीं कनाडा में गूगल और मेटा का जो रेवेन्यू करीब एक दशक पहले एक बिलियन डॉलर था, वह अब लगभग 10 बिलियन डॉलर होगा। हमने भारत में भी यह स्थिति देखी है। कोविड से पहले जो रेवेन्यू था, वह अब तक वापस अपने उस रूप में नहीं आया है। यह एक बड़ी समस्या रही है, खासकर हमारे कई पब्लिशर्स के लिए। मुझे लगता है कि विज्ञापन मार्केट में गूगल और मेटा के प्रभुत्व के साथ दुनिया भर के प्रतिद्वंद्वी आ रहे हैं, लेकिन इस दिशा में पर्याप्त काम नहीं किया गया है।’

डीगन ने कहा कि टेक प्लेटफॉर्म्स और पब्लिशर्स के बीच शक्ति असंतुलन काफी ज्यादा है। उन्होंने कहा, ‘गूगल और मेटा का संयुक्त बाजार पूंजीकरण नीचे जा रहा है, विशेष रूप से मेटा की बात करें तो, लेकिन यह कनाडा के वार्षिक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग तीन चौथाई है।’ इसके साथ ही डीगन ने उल्लेख किया कि किस तरह से गूगल और मेटा ने पब्लिशर्स के साथ कंटेंट लाइसेंसिंग एग्रीमेट करना शुरू कर दिया है और वे इनमें से चुनाव कर रहे हैं। ऐसे में पब्लिशर्स के बीच एक तरह का अंतर आ गया है। अब वे ऐसी जगह पहुंच गए हैं, जहां उनके पास तमाम पब्लिशर्स हैं, जबकि कई पीछे छूट गए हैं। मीडिया पारिस्थितिकी तंत्र के लिए निश्चित रूप से यह स्थिति ठीक नहीं है।

डीगन ने इस बात पर भी जोर दिया कि शक्ति असंतुलन के बावजूद पब्लिशर्स यदि एक साथ खड़े होते हैं तो वह बेहतर सौदेबाजी की स्थिति में होंगे। उनका कहना था, ‘इसमें अंतिम प्रस्ताव मध्यस्थता का एक प्रवर्तन तंत्र भी शामिल है, जो यह सुनिश्चित करता है कि सभी पक्ष अपना सर्वश्रेष्ठ प्रस्ताव आगे रखें और फिर मध्यस्थ उनमें से किसी को चुने। मध्यस्थता ऐसा है, जो वास्तव में दोनों पक्षों को अपने दम पर उचित समाधान तक पहुंचने के लिए उकसाता है।’ डीगन का यह भी कहना था कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि सभी को समान रूप से लाभ हो, नेशनल एथनिक प्रेस एंड मीडिया काउंसिल को सभी की जरूरतों को पूरा करने और सभी के लिए निष्पक्ष होने के लिए बनाया गया है।

डीगन के अनुसार, ‘प्रत्येक पब्लिशर एक कानूनी फर्म या एक लेखा फर्म को प्रस्तुत करेगा। न्यूज रूम में उनका निवेश, सैलरी और अन्य खर्चे वह लेगा। हम गूगल और मेटा से जो कुछ भी बातचीत कर सकते हैं, वह मूल रूप से उसे अनुपातिक आधार पर विभाजित कर देगा। हम न्यूजरूम में निवेश को बढ़ावा दे रहे हैं और हमें लगता है कि यह वास्तव में उचित तरीका है। यह बहुत अच्छा कानून है, जिसे और बेहतर बनाया जा सकता है। यह एक प्रक्रिया है, जिसका मैंने हाउस ऑफ कॉमन्स में हेरिटेज कमेटी के संदर्भ में उल्लेख किया है। वे अभी इससे गुजर रहे हैं। हमने बिल में कई संशोधन प्रस्तावित किए हैं। कानून अभी वास्तव में केवल उन पब्लिशर्स पर लागू होता है, जिनके पास दो या दो से अधिक एंप्लॉयी हैं।’ अपनी बात समाप्त करते हुए पॉल डीगन का कहना था कि पत्रकारिता के मानकों को बनाए रखने की तत्काल आवश्यकता महत्वपूर्ण हो गई है।


टैग्स एक्सचेंज4मीडिया डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन डीएनपीए पारिस्थितिकी तंत्र इंटरशनेशनल स्पीकर्स गोलमेज सम्मेलन प्रिंट व टेलीविजन और डिजिटल मीडिया ईकोसिस्टम राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 hour ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

3 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

14 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

17 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

17 hours ago


बड़ी खबरें

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

1 hour ago

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

29 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू रणनीति, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की रणनीति में बड़ा बदलाव किया है।

1 hour ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

14 hours ago