होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘वायकॉम18’ के पूर्व COO राज नायक ने बताया, उदय के पास क्या है सबसे बड़ी ताकत

‘वायकॉम18’ के पूर्व COO राज नायक ने बताया, उदय के पास क्या है सबसे बड़ी ताकत

हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया ने जब उदय शंकर के सहयोगी रहे ‘हाउस ऑफ चीयर’ के संस्थापक और ‘वायकॉम18’ के पूर्व सीओओ राज नायक से इस बारे में जानना चाहा तो उन्होंने कई बातें बताईं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘स्टार’ (Star) और ‘डिज्नी इंडिया’ (Disney India) के चेयरमैन और ‘द वॉल्ट डिज्नी कंपनी, एशिया पैसिफिक’ (The Walt Disney Company, Asia Pacific) के प्रेजिडेंट उदय शंकर ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला लिया है, जिसके बाद से ही मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में इसकी काफी चर्चा है।

हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया ने जब उनके सहयोगी रहे ‘हाउस ऑफ चीयर’ के संस्थापक और ‘वायकॉम18’ के पूर्व सीओओ राज नायक से इस बारे में जानना चाहा तो उन्होंने कहा, 'उदय के साथ मेरा रिश्ता 30 साल पुराना है जब हम एक साथ एक न्यूजपेपर में काम कर रहे थे। मेरे ‘स्टार टीवी’ (STAR TV) छोड़ने के एक साल बाद उन्होंने ‘स्टार न्यूज’ (STAR News) जॉइन किया था।

गोवा फेस्ट के दौरान करीब 11 साल पहले जब हम गोवा में लंच कर रहे थे, तब उन्हें यह खबर मिली और उन्होंने मुझे बताया कि वह स्टार नेटवर्क के सीईओ के रूप में कार्यभार संभालने जा रहे हैं। जब मैं कलर्स- वायकॉम 18 का सीईओ बना, तो सबसे पहले मुझे फोन करके बधाई देने वालों में उदय भी शामिल थे। 

मैंने उनकी जर्नी को काफी करीब से देखा है। वे बेहद ही प्रेरणादायक हैं। उदय के पास सबसे बड़ी ताकत है उनका बिजनेस वाला दिमाग, जोखिम उठाने की क्षमता, बड़े दांव लगाने और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता। सही बात ये है कि जेम्स और रूपर्ट मर्डोक के साथ उनके काफी अच्छे संबंध हैं।

आईबीएफ (IBF) के प्रेजिडेंट और इंडस्ट्री की पहल के लिए एक सक्रिय बोर्ड के सदस्य के रूप में उनका योगदान बहुत बड़ा है। देश के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘हॉटस्टार’ और एक सफल आईपीएल के निर्माण के बाद एक मजबूत टीवी नेटवर्क को छोड़कर उन्होंने अब डिज्नी को भी छोड़ दिया है। मैं एक बेहतर भविष्य के लिए उदय को शुभकामनाएं देता हूं।'


टैग्स उदय शंकर राज नायक डिज्नी
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

23 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

23 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

22 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

23 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

23 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

23 hours ago