होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इन आरोपों में घिरे टीवी चैनल पर लगा दस लाख रुपए का जुर्माना

इन आरोपों में घिरे टीवी चैनल पर लगा दस लाख रुपए का जुर्माना

एक महीने के अंदर जमा करानी होगी जुर्माने की रकम

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

पाकिस्तानी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (Pemra) ने न्यूज वन टीवी चैनल पर दस लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। चैनल पर ‘नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो’ (NAB) के चेयरमैन पूर्व न्यायमूर्ति जावेद इकबाल के बारे में 23 मई को आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित करने का आरोप है।

पाकिस्तानी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी के आदेश के अनुसार मैसर्स एयरवेव्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (News One channel) ने बार-बार वह ऑडियो और विडियो क्लिप चलाई, जिसमें एनबीए चेयरमैन को एक महिला से बात करते हुए दिखाया गया है। टीवी चैनल ने दावा किया कि इस तरह के बयान और क्लिप्स जनहित को ध्यान में रखकर प्रसारित किए जा रहे हैं। हालांकि बाद में चैनल ने इनका खंडन करते हुए माफी भी प्रसारित की। इसमें कहा गया कि प्रबंधन ने इस तरह की क्लिप का प्रसारण बंद करने का निर्णय लिया था, क्योंकि इनकी पुष्टि नहीं हो पाई।

आदेश में कहा गया है कि चैनल को 24 मई को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए इस बारे में लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया था और 31 मई को सुनवाई के दौरान निजी तौर पर कोर्ट में उपस्थित होने के आदेश दिए थे। चैनल की याचिका पर मामले में सुनवाई की तारीख 10 जून कर दी गई थी।

हालांकि, इस बारे में चैनल संतोषजनक उत्तर देने में असफल रहा। इसके बाद चैनल पर एक मिलियन रुपए का जुर्माना लगाते हुए एक माह के भीतर जमा करने के आदेश दिए गए हैं। ऑर्डर में कहा गया है कि आदेश का पालन न करने पर चैनल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें चैनल का लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है।

मैसर्स एयरवेव्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को इन हाउस एडिटोरियल कमेटी गठित करने और पीईएमआरए कानूनों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इस तरह के आपत्तिजनक कंटेंट को टेलिकास्ट होने से रोका जा सके।

आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए

 


टैग्स पाकिस्तानी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी पीईएमआरए
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 hour ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

3 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

14 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

17 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

17 hours ago


बड़ी खबरें

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

1 hour ago

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

15 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू रणनीति, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की रणनीति में बड़ा बदलाव किया है।

52 minutes ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

14 hours ago