होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Tech Mahindra से जुड़े एन दिलीप वेंकटरमन, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

Tech Mahindra से जुड़े एन दिलीप वेंकटरमन, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

वेंकटरमन को इंडस्ट्री में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है और वह तमाम प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

महिंद्रा समूह (Mahindra Group) की आईटी कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने एन दिलीप वेंकटरमन (N Dilip Venkatraman) को ग्लोबल हेड (मीडिया एंड एंटरटेनमेंट) के पद पर नियुक्त किया है।

वेंकटरमन को इनोवेशन, एग्जिक्यूशन, वैल्यू क्रिएशन आदि का 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह भारत के उन चुनिंदा मीडिया दिग्गजों में शामिल हैं, जिनके पास टेक्नोलॉजी और मीडिया वेंचर्स की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग कराने का काफी बेहतर रिकॉर्ड है। इससे पहले उन्होंने वीडियो एक्सपीरिएंस मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म ‘वीडियोटैप’ (VideoTap) की स्थापना की थी, जो वीडियो कंटेंट प्रड्यूसर्स को मार्केटिंग, ई-लर्निंग, न्यूज, स्पोर्ट्स, ई-कॉमर्स और एडवर्टाइजिंग आदि जॉनर (genres) में इंगेजमेंट बढ़ाने और ज्यादा आरओआई यानीर रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (ROI) हासिल करने में मदद करता है।

वेंकटरमन ने वर्ष 2014 में बतौर चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (Strategy and Business Development) ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) जॉइन किया था। इस दौरान उन्होंने पूरे नेटवर्क की डिजिटल स्ट्रैटेजी को नया रूप दिया और newsx.com, inkhabhar.com, sundayguardianlive.com को री-लॉन्च किया। नेटवर्क की तमाम रणनीतिक पहलों (strategic initiatives) में भी उनका अहम योगदान रहा।

इससे पहले वेंकटरमन सात साल से ज्यादा समय तक ‘सीएनएन-आईबीएन’ (CNN-IBN) और ‘आईबीएन 7’ (IBN 7) के सीईओ रह चुके हैं। यहां वह इंग्लिश न्यूज चैनल और हिंदी न्यूज चैनल के स्ट्रैटेजिक, फाइनेंसियल और ऑपरेशनल मैनेजमेंट के लिए जिम्मेदार थे।

इसके अलावा वह ‘Pugmarks‘ में सीईओ और ‘डिश टीवी‘ में बतौर प्रेजिडेंट (मार्केटिंग) भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं। ‘डिश टीवी‘ में अपने कार्यकाल के दौरान उनके ऊपर ‘डिश टीवी‘ को फिर से लॉन्च करने की जिम्मेदारी थी।

यही नहीं, वर्ष 2003 से 2004 तक वह ‘जी न्यूज‘ में ब्रैंड मैनेजमेंट के हेड भी रह चुके हैं। पूर्व में वह ‘इंडिया टुडे ग्रुप‘ का भी हिस्सा रह चुके हैं। वर्ष 2000 से 2002 तक वह इंडिया टुडे ग्रुप ऑनलाइन में जनरल मैनेजर (Sales and Brand Development) के तौर पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने भारतीय टेलीविजन पर पहला रीयल टाइम इंटरएक्टिव पोल शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

फरवरी 2002 में उन्होंने ‘आजतक‘ पर भारत में पहली बार टीवी आधारित एसएमएस प्रतियोगिता शुरू की, जिसे 1.4 मिलियन से अधिक प्रतिक्रियाएं मिलीं। वेंकटरमन ने उस्मानिया यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने आईआईएम, बेंगलुरु से एग्जिक्यूटिव एमबीए का कोर्स किया है। इसके अलावा उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एडवांस्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम भी किया है।


टैग्स आईटीवी नेटवर्क टेक महिंद्रा वीडियोटेप एन दिलीप वेंकटरमन
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

7 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

7 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

9 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

11 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

22 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

7 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

9 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

9 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

5 hours ago