होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सुधीर चौधरी का नया शो ‘डीकोड’ DD न्यूज के यूट्यूब पर छाया

सुधीर चौधरी का नया शो ‘डीकोड’ DD न्यूज के यूट्यूब पर छाया

15 मई 2025 को DD न्यूज पर शुरू हुए सुधीर चौधरी के नए शो ‘डीकोड विद सुधीर चौधरी’ को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

15 मई 2025 को DD न्यूज पर शुरू हुए सुधीर चौधरी के नए शो ‘डीकोड विद सुधीर चौधरी’ को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। शो का पहला एपिसोड यूट्यूब पर रिलीज होते ही सिर्फ 24 घंटे में लगभग 10 लाख बार देखा गया।

यह आंकड़ा DD न्यूज के सामान्य डिजिटल दर्शकों से कई गुना ज्यादा है, जहां ज़्यादातर कार्यक्रमों को औसतन 500 के करीब व्यूज ही मिलते हैं।

पहले एपिसोड का विषय था– “पाकिस्तान के परमाणु हथियारों पर बड़ा खुलासा!” इस एपिसोड में इस सवाल का जवाब तलाशा गया कि क्या पाकिस्तान के परमाणु हथियार अब भी सुरक्षित हैं, या उनकी सुरक्षा पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। एस एपिसोड में सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए पाकिस्तान की कमजोर होती सैन्य स्थिति को दिखाया गया। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के बदले हुए रुख का विश्लेषण किया गया। शो में यह भी बताया गया कि कैसे चीन और तुर्किये से मिले हथियारों के मलबे से पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय निर्भरता और आंतरिक हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है। 1971 के युद्ध के बाद हुए सीजफायर और 2025 के मौजूदा हालात की तुलना करते हुए कार्यक्रम ने दर्शकों को बताया कि आज का भारत किस तरह से रणनीतिक रूप से ज्यादा मजबूत और निर्णायक स्थिति में खड़ा है।

DD न्यूज में सुधीर चौधरी की यह एंट्री तब हुई है जब वह हाल ही में 'आजतक' छोड़ चुके हैं, जहां वह जुलाई 2022 से अप्रैल 2025 तक ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ नाम का शो करते थे। इससे पहले वे 'जी न्यूज' पर ‘डीएनए’ जैसे चर्चित शो से भी दर्शकों के बीच पहचाने जाते रहे हैं। DD न्यूज से उनका जुड़ना एक बड़े करार का हिस्सा है, जिसके जरिए सरकारी चैनल के प्राइम टाइम को फिर से मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।

शो ‘डीकोड’ की इस सफलता से यह साफ होता है कि यदि कंटेंट दमदार हो और उसे पेश करने वाला भरोसेमंद हो, तो दर्शक किसी भी प्लेटफॉर्म पर आने को तैयार रहते हैं फिर चाहे वह सरकारी चैनल ही क्यों न हो।

यहां देखें वीडियो-


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

11 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

11 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

13 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

15 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

11 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

12 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

5 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

13 hours ago