होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Zee-Sony’ डील मामले में सुभाष चंद्रा ने वित्त मंत्री को लिखा लेटर, SEBI पर लगाया यह आरोप

‘Zee-Sony’ डील मामले में सुभाष चंद्रा ने वित्त मंत्री को लिखा लेटर, SEBI पर लगाया यह आरोप

‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (Zeel) के प्रमोटर सुभाष चंद्रा ने 16 जनवरी को लिखे लेटर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट लिमिटेड’ (पूर्व में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) और ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (Zeel) के बीच प्रस्तावित विलय समझौता रद्द हो गया है। इस बीच मीडिया नेटवर्क्स के हवाले से मिली रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (Zeel) के प्रमोटर सुभाष चंद्रा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 16 जनवरी को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने ‘भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड’ (सेबी) को कठघरे में खड़ा करते हुए सेबी पर विलय को रोकने के लिए पूर्व निर्धारित मानसिकता’ (preconceived motive)  के साथ काम करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही सुभाष चंद्रा ने वित्त मंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी।

तमाम न्यूज वेबसाइट्स पर प्रकाशित इस लेटर के अनुसार सुभाष चंद्रा ने वित्त मंत्री को यह भी बताया कि उन्होंने इस बारे में सेबी के चेयरपर्स को भी लिखा था। इस लेटर के अनुसार, ‘मैं यह नहीं कह रहा हूं कि अगर सेबी को किसी भी तरह का संदेह है तो उसे जांच नहीं करनी चाहिए। कंपनी और अन्य सभी लोग जांच में सहयोग कर रहे हैं, यहां तक ​​कि विभाग ने एक पूर्व निदेशक को भी तलब किया, उनसे चार घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की गई। मेरी चिंता इस नए नोटिस के समय और इसकी तात्कालिकता को लेकर है, क्योंकि यह ZEE और कल्वर मैक्स के विलय के पूरा होने की समयसीमा से मेल खाता है।’

अपने लेटर में सुभाष चंद्रा ने यह भी कहा है कि नए नोटिस में ऐसा कोई पॉइंट नहीं है जो पहले से ही सेबी को उपलब्ध कराए गए कंपनी के रिकॉर्ड का हिस्सा न हो। लेटर में यह भी कहा गया है कि सेबी पूर्व निर्धारित मानसिकता से काम कर रहा है। चंद्रा का मानना ​​था कि इस स्तर पर ZEE के पूर्व निदेशकों को नोटिस जारी करना मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से मामले को सनसनीखेज बनाने की कवायद प्रतीत होती है। सुभाष चंद्रा के अनुसार, ‘मैंने ZEE के मूल्यांकन को प्रभावित करने वाली नकारात्मक ताकतों पर नवंबर 2018 में सेबी को लिखे एक पत्र में पहले भी अपनी चिंता व्यक्त की थी, लेकिन मेरे अनुरोधों पर ध्यान नहीं दिया गया।’

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एक प्रमोटर होने के नाते वह देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए कंपनियों और उसके ऋणदाताओं के बीच संबंधों को समझते हैं और महत्व देते हैं। अपने लेटर में सुभाष चंद्रा का कहना था, ‘मैंने व्यक्तिगत रूप से सभी ऋणदाताओं के साथ जुड़ने के लिए लगातार प्रयास किए हैं और अपने ऋण का लगभग 92% यानी लगभग 40,000 करोड़ रुपये चुका दिए हैं। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करना जारी रखे हुए हूं कि जिन ऋणदाताओं को मेरी वजह से वित्तीय नुकसान हुआ है, उन्हें भुगतान किया जाए और उनके नुकसान की भरपाई की जाए।'


टैग्स सुभाष चंद्रा सोनी निर्मला सीतारमण जी एंटरटेनमेंट जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड वित्त मंत्री फाइनेंस मिनिस्टर स्टॉक मार्केट शेयर मार्केट बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बीएसई जील जी-सोनी विलय डील रद्द सौदा जी-सोनी मर्जर डील TERMINATION टर्मिनेशन
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

5 minutes ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

2 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

13 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

15 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

15 hours ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

16 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

22 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

13 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

23 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

23 hours ago