होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / SONY से जुड़े रचिन खानिजो, संभालेंगे यह बड़ी जिम्मेदारी

SONY से जुड़े रचिन खानिजो, संभालेंगे यह बड़ी जिम्मेदारी

खानिजो इससे पहले ‘Beginnen Media‘ में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ (SPNI) ने रचिन खानिजो (Rachin Khanijo) को ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन’(SET) का मार्केटिंग हेड नियुक्त किया है।  

खानिजो इससे पहले ‘Beginnen Media’ में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे थे। इस भूमिका में वह मार्केटिंग, ऑन एयर प्रमोशंस, रिसर्च, कॉरपोरेट एंड डिजिटल कम्युनिकेशंस,  पब्लिक रिलेशंस और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए जिम्मेदार थे। बता दें कि ‘Beginnen Media’ ग्रामीण क्षेत्रों पर केंद्रित हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ‘आजाद टीवी’ (Azaad TV) का संचालन करती है।

‘Beginnen Media’ से पहले रचिन खानिजो ‘Eros Now’ में वाइस प्रेजिडेंट (मार्केटिंग) के तौर पर काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह ’कलर्स’ की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा भी रहे हैं। पूर्व में वह ’ &TV’ में मार्केटिंग हेड के रूप में भी काम कर चुके हैं।   

खानिजो को मार्केटिंग और कम्युनिकेशंस में काम करने का 17 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह ‘Ogilvy & Mather’, ‘AXN’ और ‘Worldwide Media’ जैसे प्रतिष्ठित आर्गनाइजेशंस/ब्रैंड्स के साथ भी काम कर चुके हैं।


टैग्स सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया मार्केटिंग हेड एसपीएनआई रचिन खानिजो
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

11 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

11 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

13 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

15 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

11 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

13 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

5 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

13 hours ago