होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सरकारी अप्रूवल मिलने के साथ SONY ने फिर बढ़ाए इस दिशा में कदम

सरकारी अप्रूवल मिलने के साथ SONY ने फिर बढ़ाए इस दिशा में कदम

नेटवर्क का कहना है कि वह प्रोटोकॉल के सख्त अनुपालन के साथ सुरक्षित वातावरण में शूट फिर से शुरू करने के लिए प्रॉडक्शन पार्टनर के साथ मिलकर काम कर रहा है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

कोरोनावायरस (कोविड-19) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा देशभर में किए गए लॉकडाउन के कारण कुछ समय तक रुके रहे टेलिविजन, फिल्म और ओटीटी व्यवसायों के प्रॉडक्शन का काम फिर शुरू करने के लिए सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएन) ने सभी सरकारी अनुमतियां प्राप्त कर ली हैं।

नेटवर्क का कहना है कि वह प्रोटोकॉल के सख्त अनुपालन के साथ सुरक्षित वातावरण में शूट फिर से शुरू करने के लिए प्रॉडक्शन पार्टनर के साथ मिलकर काम कर रहा है। इस बारे में नेटवर्क की ओर से एक स्टेटमेंट भी जारी किया गया है।

इस स्टेटमेंट में कहा गया है, ‘नेटवर्क की ओर से स्वास्थ्य, साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है और नेटवर्क वह सब काम कर रहा है, जिससे कलाकारों, क्रू मेंबर्स और प्रॉडक्शन पार्टनर्स की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। कलाकारों और क्रू मेंबर्स के अलावा विजिटर्स को सेट पर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’

इंडस्ट्री पर इस महामारी के विपरीत प्रभाव को रोकने और कम करने के लिए नेटवर्क ‘इंडियन फिल्म एंड टीवी प्रड्यूसर्स काउंसिल’ (IFTPC) को पूरा सपोर्ट प्रदान कर रहा है। इसके अलावा नेटवर्क की ओर से कई पहल की गई हैं, जैसे- जुलाई 2020 से लेकर दिसंबर 2020 तक कलाकारों और क्रू का पूरा पेमेंट एक महीने की समय सीमा के अंदर जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा महामारी के दौरान कलाकारों और क्रू मेंबर्स के लिए प्रस्तावित बीमा लागत का 100 प्रतिशत नेटवर्क द्वारा वहन किया जाएगा। वहीं, नेटवर्क के साथ काम कर रहे प्रड्यूसर्स को कहा गया है कि वे सरकार व स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।


टैग्स कोविड-19 कोरोनावायरस महामारी सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया एसपीएन इंडिया सेफ्टी प्रोटोकॉल इंडियन फिल्म एंड टीवी प्रड्यूसर्स काउंसिल
सम्बंधित खबरें

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 hour ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

15 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

15 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

23 hours ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

15 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

22 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

22 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

23 hours ago