होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / SONY ने अपनी लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

SONY ने अपनी लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया’ (SPNI) ने अपनी लीडरशिप टीम में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। ये बदलाव तुरंत प्रभाव से प्रभावी हो गए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया’ (SPNI) ने अपनी लीडरशिप टीम में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। ये बदलाव तुरंत प्रभाव से प्रभावी हो गए हैं। इन बदलावों के तहत चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (ऐड सेल्स और इंटरनेट बिजनेस) के पद पर कार्यरत रोहित गुप्ता को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के मैनेजमेंट और बोर्ड के सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नेटवर्क को आगे बढ़ाने में पिछले दो दशकों में रोहित ने काफी योगदान दिया है। अपनी नई भूमिका में रोहित सीनियर मैनेजमेंट को सलाह देने का काम करेंगे और विभिन्न मुद्दों पर सीईओ के साथ मिलकर काम करेंगे।

वहीं, चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (डिस्ट्रीब्यूशन) और बिजनेस हेड (स्पोर्ट्स) राजेश कौल को वर्तमान जिम्मेदारी के साथ इंटरनेशनल सेल्स की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह दुनियाभर में ब्रैंड की मजबूती के लिए डिजिटल टीम के साथ मिलकर काम करेंगे। फिलहाल इंटरनेशनल सेल्स की कमान संभाल रहे नीरज अरोड़ा सीधे राजेश कौल को रिपोर्ट करेंगे।

इसके साथ ही संदीप मेहरोत्रा को हेड (Ad Sales, Network Channels) के पद पर नियुक्त किया गया है। ढाई दशक से अधिक के शानदार करियर के साथ संदीप को रेवेन्यू बढ़ाने और क्लाइंट्स व व्यवसायों को दक्षता प्रदान करने का अनुभव है। अपनी नई भूमिका में संदीप सीधे सीईओ को रिपोर्ट करेंगे।

सोनी एंटरटेनमेंट, डिजिटल बिजनेस और स्टूडियोनेक्स्ट के बिजनेस हेड दानिश खान को नेटवर्क चैनल्स लाइसेंसिंग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, बिजनेस हेड (English, Factual Entertainment & Sony AATH) तुषार शाह को सोनी पिक्चर्स नेटवर्क में नवसृजित चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।  

कॉरपोरेट स्ट्रैटेजी और बिजनेस डेवलपमेंट के पद पर कार्यरत आदित्य मेहता वर्तमान भूमिका के साथ-साथ नेटवर्क के लिए डाटा एनालिटिक्स सीओई (CoE) को मजबूती देने का काम करेंगे। वह व्यवसाय मुद्रीकरण (Business Monetization) के लिए भी जिम्मेदार होंगे।

वहीं, चीफ फाइनेंस ऑफिसर के पद पर कार्यरत नितिन नादकर्णी (Nitin Nadkarni) को ब्रॉडकास्ट ऑपरेशंस एंड नेटवर्क इंजीनियरिंग (B.O.N.E) डिपार्टमेंट की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्रॉडकास्ट ऑपरेशंस एंड नेटवर्क इंजीनियरिंग के हेड किंगशुक भट्टाचार्य (Kingshuk Bhattacharya) अब नितिन को रिपोर्ट करेंगे।   

इन बदलावों के बारे में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के एमडी और सीईओ एनपी सिंह का कहना है, ‘नेटवर्क ने भविष्य के लिए तैयार संगठन बनाने के लिए विजन 3.0 की शुरुआत की है। आज घोषित किए गए सभी नेतृत्व परिवर्तन उस विकासवादी इरादे को दर्शाते हैं।‘

वहीं, नेटवर्क की चीफ एचआर ऑफिसर (CHRO) मनु वाधवा का कहना है,  ‘नेटवर्क में किए गए ये बदलाव प्रतिभा और नेतृत्व क्षमताओं को मजबूत करने के लिए हमारे निरंतर फोकस का परिणाम है और यह यह कदम सुनिश्चित करेगा कि हम गतिशील मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आगे रहें।‘


टैग्स सोनी सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया फेरबदल बदलाव लीडरशिप टीम
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

21 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

22 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

15 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago