होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE के साथ प्रस्तावित विलय की डेडलाइन बढ़ाने पर अभी सहमत नहीं: SONY

ZEE के साथ प्रस्तावित विलय की डेडलाइन बढ़ाने पर अभी सहमत नहीं: SONY

जी एंटरटेनमेंट  ने सोनी पिक्चर्स के साथ अपने प्रस्तावित विलय की डेडलाइन 21 दिसंबर, 2023 से आगे बढ़ाने की गुजारिश करने के एक दिन बाद ही सोनी पिक्चर्स का इस पर जवाब आया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेडट' (ZEEL) ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क (अब कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट) के साथ अपने प्रस्तावित विलय की डेडलाइन 21 दिसंबर, 2023 से आगे बढ़ाने की गुजारिश करने के एक दिन बाद ही सोनी पिक्चर्स का इस पर जवाब आया है। सोनी पिक्चर्स ने कहा कि वह अभी तक डेडलाइन बढ़ाने पर सहमत नहीं हुआ है। 

बयान में कहा गया है कि ZEE का बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को 17 दिसंबर का नोटिस इस बात की स्वीकृति है कि जी एंटरटेनमेंट, सोनी पिक्चर्स के साथ विलय प्रक्रिया को पूरा करने की 21 दिसंबर, 2023 की डेडलाइन को पूरा नहीं कर पाएंगे। लिहाजा सोनी पिक्चर्स नेटवर्क को अब उनसे वार्तालाप करने की जरूरत है, लेकिन अभी तक डेडलाइन बढ़ाने पर सहमत नहीं  हुए हैं। हम ZEE के प्रस्तावों को सुनने को उत्सुक हैं और जानना चाहते हैं कि वे शेष महत्वपूर्ण समापन शर्तों को पूरा करने की किस तरह की योजना बनाते हैं। 

एक दिन पहले स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में ZEEL ने कहा था, 'हम आपको सूचित करते हैं कि कंपनी ने अपने, BEPL (Bangla Entertainment Private Limited) और CMEPL (कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट) के बीच 22 दिसंबर, 2021 को हुए विलय सहयोग समझौते के तहत विलय योजना को प्रभावी बनाने के लिए तय तिथि को बढ़ाने का अनुरोध किया है।'

ZEEL, BEPL और CMEPL के 10 अरब डॉलर के प्रस्तावित विलय को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI), NSE और BSE, कंपनी के शेयरधारकों और ऋणदाताओं की मंजूरी मिल चुकी है। 


टैग्स मीडिया विलय जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज सोनी एंटरटेनमेंट कल्वर मैक्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

14 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

14 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

16 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

18 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

14 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

15 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

8 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

16 hours ago