होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पटरी पर लौटने को तैयार एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री, शुरू हुई शूटिंग

पटरी पर लौटने को तैयार एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री, शुरू हुई शूटिंग

कोरोना वायरस के बीच एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बार फिर पटरी पर लौटती दिख रही है। कई टीवी शोज की शूटिंग शुरू कर दी गई है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

कोरोना वायरस के बीच एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बार फिर पटरी पर लौटती दिख रही है। तीन महीने के लंबे समय के अंतराल के बाद टेलिविजन, फिल्मों और ओटीटी शो के बिजनेस के लिए प्रॉडक्शन का काम फिर शुरू कर दिया गया है।  

बता दें कि ‘स्टार प्लस’ (Star Plus) और ‘कलर्स’ (Colors) ने फिलहाल शूटिंग फिर से शुरू कर दी है, जबकि अन्य चैनल्स को लेकर यह संभावना जताई जा रही है कि वह भी एक हफ्ते में शूटिंग शुरू कर देंगे।

जी एंटरटेनमेंट (ZEEL) ने कन्नड़ और केरल जैसे कई मार्केट्स में प्रॉडक्शन फिर से शुरू कर दिया है, लेकिन मुंबई में इसकी शुरुआत अभी नहीं की है। हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया के करीबी सूत्रों के अनुसार, यह नेटवर्क इस हफ्ते अपना अंतिम निर्णय लेगा और संभावना है कि जल्द ही प्रॉडक्शन शुरू करेगा।

वहीं दूसरी तरफ, ‘स्टार प्लस’ (Star Plus ) 26 जून यानी शुक्रवार से मुंबई के फिल्म सिटी में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की शूटिंग शुरू कर रहा है, जो सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है। ब्रॉडकास्टर के अन्य शो ‘ये जादू है जिन्न का’ (Yeh Jaadu Hai Jinn Ka) और ‘कसौटी जिंदगी की’ (Kasautii Zindagii Kay) की शूटिंग एक दिन बाद शुरू होगी।

‘कलर्स’ (Colors) ने इस हफ्ते की शुरुआत में पालघर और ठाणे में अपने कुछ शोज के लिए टीवी शूट शुरू किया है। वहीं नेटवर्क ने गुरुवार को फिल्म सिटी में भी कुछ काम फिर से शुरू किया है, जबकि कुछ अन्य चैनल्स आज से ऐसा कर रहे हैं।

वहीं इस बीच, ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया’ (Sony Pictures Network India) ने इस हफ्ते की शुरुआत में एक आधिकारिक बयान जारी किया कि नेटवर्क ने भारत में अपने टेलिविजन, फिल्म और ओटीटी बिजनेस के लिए प्रॉडक्शन का काम फिर से शुरू करने के लिए संबंधित सभी सरकारी अनुमतियां प्राप्त कर ली हैं।

आधिकारिक बयान में कहा गया है, नेटवर्क प्रोटोकॉल के सख्त अनुपालन के साथ सुरक्षित वातावरण में शूट फिर से शुरू करने के लिए प्रॉडक्शन पार्टनर के साथ मिलकर काम कर रहा है। नेटवर्क की ओर से स्वास्थ्य, साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है और नेटवर्क वह सब काम कर रहा है, जिससे कलाकारों, क्रू मेंबर्स और प्रॉडक्शन पार्टनर्स की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। कलाकारों और क्रू मेंबर्स के अलावा विजिटर्स को सेट पर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’

एंटर10 टेलिविजन (Enterr10 Television) के हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ‘दंगल’ (Dangal) ने नायगांव में 'प्यार की लुका चुप्पी' (Pyar Ki Luka Chuppi) और उमरगांव में 'देवी आदि पराशक्ति' (Devi Adi Parashakti) की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ये शूटिंग फिर से शुरू की गई है।

लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद, इंडियन फिल्म एंड टेलिविजन प्रड्यूसर्स काउंसिल (IFTPC), सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने एक बैठक आयोजित कर फिल्म और टीवी सीरियल की शूटिंग से संबंधित समस्याओं पर विचार किया और जल्द से जल्द शूटिंग शुरू करने पर सहमति हुई। इन तीनों संस्थाओं की बुधवार को वर्चुअल मीटिंग बुलाई गई थी। इस बैठक में आईएफटीपीसी ने फिल्म और टीवी निर्माण से जुड़े कर्मचारियों के लिए दो तरह की बीमा मुहैया करवाने पर सहमति व्यक्त की।

इस बैठक में फैसला लिया गया कि शूटिंग से जुड़े किसी भी कलाकार, मजदूर अथवा तकनीशियन की दुर्भाग्यवश कोरोना वायरस से यदि मौत हो जाती है तो उस सूरत में 25 लाख रुपए का बीमा कवर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अगर कोई शख्स कोविड-19 के संक्रमण का शिकार हो जाता है, तो उसे इलाज के लिए 2 लाख रुपए का बीमा कवर दिया जाएगा।

IFTPC ने यह भी आश्वासन दिया है कि वह सभी कलाकारों और क्रू-मेंबर्स को पूरी सुरक्षा देने के लिए सरकार के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों को भी कड़ाई से लागू करेगा।

इसी के साथ कर्मचारियों के भुगतान की समय सीमा को 90 दिन से कम करके 30 दिन किए जाने पर सहमति भी बन गई है। बैठक के दौरान आपसी सहमति से सभी समस्याओं को सुलझाने पर सहमति बनी ताकि जल्द से जल्द शूटिंग शुरू हो सके.
इस बैठक में कलाकारों व तकनीशियनों के भुगतान की समय सीमा को 90 दिन से कम करके 30 दिन किए जाने, कलाकारों पर किसी तरह की पाबंदी लगाए बगैर उनके मेहनताना में कमी लाने पर परस्पर बातचीत करने और शूटिंग शुरू करने‌ में देरी किए बगैर काम-काज करने के तरीके को और आसान बनाने के लिए सभी हितधारकों से लगातार संवाद कायम करने पर भी सहमति दर्शायी है।

बैठक में आईएफटीपीसी ने सिंटा और एफडब्ल्यूआईसीई के योगदान की सराहना की और फिल्म और टीवी निर्माण से जुड़े कलाकारों, कर्मचारियों के हित के लिए किए गए कार्यों को याद किया। बैठक के बाद घोषणा की गई कि जल्द से जल्द फिल्म और टीवी सीरियल्स की शूटिंग शुरू होगी, जिससे लोग अपने-अपने घरों में नए टीवी शो का आनंद ले सकेंगे।

 


टैग्स सोनी पिक्चर्स ब्रॉडकास्टर्स टीवी शो कलर्स स्टार प्लस शूटिंग
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

12 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

14 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

16 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

13 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

6 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

14 hours ago