होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Netflix को बाय बोलने के बाद इस बड़े पद पर Viacom 18 से जुड़ीं शगुन सेडा
Netflix को बाय बोलने के बाद इस बड़े पद पर Viacom 18 से जुड़ीं शगुन सेडा
शगुन सेडा ने नेटफ्लिक्स में अपनी ढाई साल की पारी के बाद दिसंबर 2022 में इस स्ट्रीमिंग कंपनी से इस्तीफा दे दिया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘नेटफ्लिक्स’ (Netflix) इंडिया की पूर्व मार्केटिंग डायरेक्टर (फिल्म्स एंड सीरीज) शगुन सेडा ने ‘वायकॉम18’ (Viacom 18) के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने यहां पर बतौर सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और क्रिएटिव हेड (मार्केटिंग) जॉइन किया है।
विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, वह ‘जियो सिनेमा’ (Jio Cinema) में मार्केटिंग से जुड़ी पहलों (Marketing initiative) की कमान संभालेंगी।
बता दें कि सेडा ने करीब ढाई साल की पारी के बाद दिसबंर 2022 में नेटफ्लिक्स इंडिया में अपनी पारी को विराम दे दिया था। उन्होंने इस जानी-मानी स्ट्रीमिंग कंपनी को नवंबर 2020 में जॉइन किया था और नेटफ्लिक्स इंडिया के कंटेंट, ब्रैंड व टैलेंट के मार्केटिंग इंचार्ज की भूमिका संभाल रही थीं।
इससे पहले सेडा सात साल से अधिक समय तक ‘डीडीबी मुद्रा’ (DDB Mudra) समूह से जुड़ी रही थीं। इसके अलावा वह पूर्व में वह TBWA\India और MullenLowe Lintas Group में प्रमुख भूमिकाएं निभा चुकी हैं।
टैग्स नेटफ्लिक्स वायकॉम18 जियो सिनेमा शगुन सेडा